search

खाद-बीज में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सरकार का सख्त कदम; कृषि मंत्री ने कड़ा कानून लाने की कही बात

LHC0088 2025-10-28 19:07:09 views 983
  

खाद-बीज में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ा और बड़ा कानून लाएंगे- शिवराज (फाइल फोटो)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों की सेवा को भगवान की सेवा मानते हैं। उनकी आय को दोगुना करने के प्रयासों की चर्चा करते हुए गेहूं और धान ही नहीं, फलों-फूलों की खेती संग पशुपालन को बढ़ावा देने को जरूरी बताते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के देवरिया में शनिवार को कृषि मेले को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गौरवशाली, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ध्येय है, जिसे पूरा करना है। इससे पूर्व गोरखपुर के चौरीचौरा में चौपाल लगाकर खाट पर बैठे कृषि मंत्री ने किसानों से संवाद किया। विश्वास दिलाया कि खाद-बीज में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कड़ा और बड़ा कानून लाएंगे।
कृषि मंत्री का बयान

पथरदेवा स्थित आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय कृषि मेले में जुटे किसानों को संबोधित कर रहे कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमारा देश धन धान्य से भरा पड़ा है। हमको फसलों का उत्पादन बढ़ाना है। प्राकृतिक खेती को अपनाकर आने वाली पीढि़यों के लिए भी धरती और माटी की सुरक्षा करें।

इसके लिए अधिक उर्वरक और कीटनाशक दवाओं के प्रयोग से बचना होगा। हमारे देश में ज्यादातर किसानों के पास छोटे-छोटे खेत हैं। केवल गेहूं और धान की खेती ही नहीं, बल्कि फलों, फूलों के साथ-साथ पशुपालन को भी बढ़ावा देना जरूरी है।
अमेरिका के सामने नहीं झुका देश

उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ जैसी धमकियों के आगे मोदी सरकार झुकी नहीं, बल्कि अपने किसानों के बल पर मजबूती से डटी रही। कार्यक्रम को केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, उप्र के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने भी संबोधित किया।

इसके पूर्व गोरखपुर के चौरीचौरा, डुमरी खुर्द में मंच से उतरकर खाट पर चौपाल लगाकर बैठे कृषि मंत्री ने किसानों से संवाद किया। कहा कि किसान अन्नदाता ही नहीं, भारत का आत्मा हैं। कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उन्होंने किसानों को समर्थन मूल्य में हुई वृद्धि की जानकारी दी।
चौरीचोरा के बलिदानियों को किया नमन

कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए पीएफओ (फार्मर प्रोड्यूसर आर्गनाइजेशन) को प्रोत्साहित कर रही है ताकि हजारों किसान एक साथ मिलकर अपनी आर्थिक शक्ति बढ़ा सकें। कृषि मंत्री ने बच्चों का अन्नप्राशन कराने के बाद चौरीचौरा के बलिदानियों को नमन किया।

भारत-चीन रिश्तों में नई उड़ान, शंघाई-नई दिल्ली के बीच इस एयरलाइन ने भी शुरू की डायरेक्ट फ्लाइट, 9 नवंबर से यात्रा होगी शुरू
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138