search

क्या सच में रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? ट्रंप के दावे पर भारत ने दिया ये जवाब

LHC0088 2025-10-28 18:51:21 views 1239
  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में जब से डोनल्डट्रंप ने राष्ट्रपति का पद संभाला है। भारत के साथ रिश्तों में खटास आई है। भारत को लेकर वे लगातार ऐसे बयान देते रहे हैं जिससे पीएम मोदी असहज हुए हैं। इस कड़ी में गुरुवार को ट्रंप ने दावा किया कि पीएम मोदी ने उनसे वादा किया है कि वो अब रूस से तेल नहीं खरीदेंगे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्डट्रंप के इस दावे के जवाब में भारत ने जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना भारत की निरंतर प्राथमिकता है।
ट्रंप का दावा: पीएम मोदी ने किया तेल न खरीदने का वादा

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, “भारत तेल और गैस का एक महत्वपूर्ण आयातक देश है। अस्थिर ऊर्जा परिदृश्य में भारतीय उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना हमारी पहली प्राथमिकता है। हमारी आयात नीतियां पूरी तरह इसी उद्देश्य से निर्देशित हैं।“

बयान में आगे कहा गया है, “स्थिर ऊर्जा मूल्य और सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करना हमारी ऊर्जा नीति के दोहरे लक्ष्य रहे हैं। इसमें हमारीऊर्जास्रोतोंका व्यापक आधार और बाज़ार की स्थितियों के अनुरूप विविधीकरण शामिल है।“

“जहां तक अमेरिका से संबंध की बात है, हम कई सालों से अपनी ऊर्जा खरीद का विस्तार करने का प्रयास कर रहे हैं। पिछले दशक में इसमें लगातार तेजी आई है। अमेरिकी सरकार ने भारत के साथ ऊर्जा सहयोग को गहरा करने में रुचि दिखाई है। इस पर चर्चा जारी है।“

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति के उस दावे के बाद आया है जिसमें उन्होंने दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया है कि भारत रूस से तेल खरीदना बंद कर देगा। उन्होंने कहा, “उन्होंने मुझे आश्वासन दिया है कि रूस से तेल नहीं खरीदा जाएगा। वह इसे तुरंत नहीं कर सकते। यह एक छोटी सी प्रक्रिया है, लेकिन यह प्रक्रिया जल्दही पूरी हो जाएगी।“
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138