search

भाकियू टिकैत का अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन ही खत्म, SDM ने इन प्रमुख मांगों के लिए दिया आश्वासन

cy520520 2025-10-28 18:51:19 views 1172
  



संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। हापुड़ में तहसील में दूसरे दिन भारतीय किसान यूनियन टिकैत के सैकड़ों कार्यकर्ता बेमियादी धरना पर बैठे हुए थे, जिन्होंने किसानों की समस्याओं की मांगे पूरी होने तक धरना समाप्त न करने की घोषणा की थी। इस दौरान एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तहसील परिसर में बुधवार को दूसरे दिन भी क्षेत्र के विभिन्न गांवो से आए भाकियू टिकैत के सैकड़ो कार्यकर्ता किसानों की अन्य मांगो को तहसील मुख्यालय का घेराव करते हुए धरने दे रखा था। जिसकी अध्यक्षता धर्मवीर त्यागी और संचालन युवा महासचिव कुलदीप राठी ने किया।

इस दौरान युवा जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि हमारी मांगो को समयानुसार निस्तारण किया जाए। जिसमें गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी के साथ किसानों को ब्याज समेत गन्ना भुगतान अदायगी की जाए।

बिजली कर्मियों द्वारा गरीब मजदूर और किसानों का ओवरलोडिंग की आड़ में खुला उत्पीड़न, बहादुरगढ़ के गांव ढोलपुर में सड़क पर जलभराव की समस्या, खादर क्षेत्र में गंगा की बाढ़ से तबाह हुई फसलों का पीड़ित किसानों का मुआवजा, और बाढ़ के दौरान खादर क्षेत्र की अधिकांश सड़क टूटी हुई की मरम्मत, और किसानों की फसलों में तबाही मचाने के साथ ही सड़कों पर दुर्घटना का कारण बन रहे निराश्रित पशुओं की रोकथाम के लिए व्यापक बंदोबस्त किया जाए।

सिंभावली के एक गांव में तैनात लेखपाल पर रिश्वत का आरोप भी लगाया। यह सभी मांग एसडीएम श्रीराम यादव के समक्ष रखी गई थी। उन्होंने कहा सिंभावली मिल के अधिकारियों से वार्ता कर फरवरी तक पिछले भुगतान का आश्वासन दिया और निराश्रित पशुओं को लेकर गोशाला बनाई जाएगी।

उन्होंने अन्य मांगो को समयानुसार निपटाने का आश्वासन देकर धरने का समापन कराया है। इस अवसर पर निशांत त्यागी, अय्यूब प्रधान, नवीन कुमार, सौरभ, हिमांशु त्यागी, मुजाहिद अली, इमरान त्यागी, हरीश कुमार,आदि मौजूद रहे।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737