search

55 साल की महिला के ब्रेस्ट से निकला 12 किलो का ट्यूमर, 3 घंटे ऑपरेशन के बाद डॉक्टरों को मिली सफलता

cy520520 2025-10-28 18:24:59 views 1269
  

12 किलो का ट्यूमर ब्रेस्ट से निकाला गया।



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जिला अस्पताल में सोमवार को 55 वर्षीय महिला की ब्रेस्ट से 12 किलो की गठान निकाली। लगभग तीन घंटे आपरेशन चला। गठान की बायोप्सी के लिए सैंपल इंदौर भेजा गया है। सर्जन डा गौरव पाटीदार, डा आकृति पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डा एनएल महाजन, ओटी आरआरचौहान, रुबीना खान,  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पूजा पाटीदार की टीम ने आपरेशन में ब्रेस्ट से गठान को अलग किया। मरीज की हालत ठीक है। आईसीयू में डॉ निगरानी कर रहे हैं। डाक्टरों के मुताबिक चार दिन पहले ब्रेस्ट में काफी बड़ी गठान की शिकायत पर मरीज भर्ती हुई थी। उसे ग्रामीण लेकर आए थे। गांठ काफी बड़ी होने से मरीज असहज थी। गंभीर मामला लगने पर जांच कर आपरेशन का निर्णय लिया गया।
12 किलो का ट्यूमर ब्रेस्ट से निकाला गया

जांच रिपोर्ट में मरीज में छह ग्राम खून होने से पहले उसे दो बोतल खून चढ़ाया गया। 10 ग्राम से ज्यादा खून पर आपरेशन किया गया। लगभग 12 किलोग्राम की गठान निकाली गई। ब्रेस्ट अलग करना पड़ा। संभवतखरगोन जिला अस्पताल में अब तक की सर्जरी की सबसे बड़ी गठान है।
तीन घंटे चला जटिल ऑपरेशन सफल

डाक्टर गौरव पाटीदार ने बताया पहली बार मेजर आपरेशन किया। महिला के ब्रेस्ट में बड़ा ट्यूमर था। ब्रेस्ट के हिस्से में छह माह में तेजी से बढ़ गया था। उसमें पस आने लगा था। आपरेशन के बाद स्वास्थ्य टीम ने गठान की बायोप्सीसैंपल महाराजा यशवंतरावहास्पिटल इंदौर भेजी है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Previous / Next

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737