search

सोसायटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हंगामा, आधी रात बुलानी पड़ी छह पीसीआर; सुबह चार बजे निपटा मामला

deltin33 2025-10-28 18:12:59 views 1263
  

लोगों को समझाती हुई पुलिस टीम।  



निभा रजक, फरीदाबाद। चार्मवुड विलेज स्थित कैनवुड सोसायटी में शनिवार देर रात कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हंगामा हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि पुलिस की छह पीसीआर मौके पर पहुंच गई। सुबह करीब चार बजे तक हंगामा होता रहा है। पुलिस के अनुसार के अनुसार देर रात को सोसायटी के लोगों की शिकायत पर डॉग लवर महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रविवार सुबह महिलाओं ने भी शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लोगों के मुताबिक कैनवुड सोसायटी में रायल रिटेट (आरआर) की महिलाएं कुत्तों को खाना खिलाती हैं। इसको लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। कई बार मना करने के बाद भी महिलाएं सोसायटी के अंदर सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाना खिलाती हैं। मार्च में मामला पुलिस स्टेशन भी पहुंचा था। सोसायटी में बढ़ रहे कुत्तों के हमले के मामले से निवासियों में भय का माहौल है।

शनिवार रात करीब दस बजे दो महिलाएं सोसायटी में कुत्तों को खाना खिला रही थी। आरोप है कि कुत्ते ने डिलीवरी ब्वॉय पर हमला कर दिया। इसको लेकर डॉग लवर महिलाओं और डिलीवरी लेने आए सोसायटी वासी के बीच बहस शुरू हो गई।

आरोप यह भी है कि डॉग लवर महिलाओं ने एक महिला और दस साल के बच्चे पर पेपर स्प्रे कर दिया गया। दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि सूरजकुंड थाना प्रभारी प्रहलाद और महिला पुलिस की टीम पहुंची। सोसायटी के लोगों को शांत कराकर जैसे-तैसे पुलिस महिलाओं को बाहर ले गई।
डेढ़ घंटे तक गाड़ी में घेरकर रखा, मारपीट का भी आरोप

डॉग लवर महिलाएं पीपल फार एनिमल संस्था से जुड़ी हुई हैं। संस्था से जुड़ी हर्षिता भसीन के मुताबिक निगम द्वारा फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। सभी कुत्तों की नसबंदी कराई गई है। गाइडलाइंस के अनुसार ही कुत्तों को खाना खिलाते हैं। जिससे अन्य लोगों को परेशानी न हो सके। डिलीवरी बाय बाइक से गिरा था, जिससे उसे खरोच आई थी, उसे कुत्ते ने नहीं काटा, लेकिन लोगों ने इसे इश्यू बना दिया।

डॉग लवर महिलाओं से फोन छिन लिए गए। सोसायटी के ही एक व्यक्ति ने महिलाओं की मदद करते हुए उन्हें गाड़ी में बैठा दिया। लेकिन सैंकड़ों लोगों ने गाड़ी को करीब डेढ़ घंटे तक घेरकर रखा। बार-बार गाड़ी खोलने और डॉग लवर महिलाओं पर हमला करने की कोशिश करते रहे। पुलिस के पहुंचने के बाद भी बाहर नहीं निकल दे रहे थे। डॉग लवर के भाई को चोट भी लगी है। महिलाओं की ओर से भी सोसायटी के लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है।
प्रिंसेस पार्क सोसायटी में भी हो चुका है विवाद

शहर की विभिन्न सोसायटी में डॉग लवर और स्थानीय निवासी आमने-सामने आ गए हैं। 28 अगस्त को प्रिंसेस पार्क सोसायटी में कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर विवाद हो गया था।आरडब्ल्यूए ने सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को भोजन कराने वाली डॉग लवर महिला पर 1.25 लाख का जुर्माना लगाया था। इसके बाद कुछ दिन बाद सोसायटी में डॉग लवर महिला और सिक्योरिटी गार्ड के बीच मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।





सोसायटी में हंगामा की जैसे ही सूचना मिली मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया गया। लोगों की शिकायत पर महिलाओं को खिलाफ केस दर्ज किया गया है। रविवार को डॉग लवर महिलाओं ने भी शिकायत दे दी है। मामले की जांच की जा रही है।


-

-प्रहलाद, थाना प्रभारी, सूरजकुंड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521