जागरण संवाददाता, इटावा। पछायगांव थाना क्षेत्र के पुरा मुरौंग गांव में आगरा के जैतपुर थाना के उदयपुर खुर्द निवासी 46 वर्षीय सतेंद्र कुमार का शव ससुराल के पीछे पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की।मृतक सतेंद्र का ससुराल पछायगांव स्थित पुरा मुरोंग में था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
 
बेटे अमन ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिन पहले उनके पिता ससुराल गए थे। गुरुवार शाम को घरवालों को सूचना मिली कि मामा के घर के पीछे कटहल के पेड़ पर सतेंद्र का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बेटे अमन ने बताया कि उनके माता-पिता के बीच अक्सर मनमुटाव होता था। सतेंद्र के एक बेटा और दो बेटियां हैं। वह मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।  
 
अमन ने कहा कि पिता और मां मंगेश कुमारी के बीच तालमेल नहीं बैठता था और इसी कारण पारिवारिक तनाव अक्सर बढ़ जाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। थानाध्यक्ष आरके निषाद ने बताया पति-पत्नी के बीच विवाद की बात सामने आयी है, प्रथम दृष्टया आत्महत्या है, रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। |   
                
                                                    
                                                                
        
 
    
                                     
 
 
 |