search

UP Weather Today: गोरखपुर-लखनऊ सहित कई जिलों में उमस से जल्द मिलेगी राहत, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Chikheang 2025-9-26 15:36:29 views 1262
  शुक्रवार से बादलों के मंडराने का क्रम शुरू हो जाएगा। जागरण





जागरण संवाददाता, गोरखपुर/लखनऊ। वातावरण की आर्द्रता कम नहीं हो रही है। मौसम साफ रहने के कारण धूप भी खुल कर निकल रही है। आर्द्रता का साथ पाकर धूप वातावरण में गर्मी का सूचकांक बढ़ा दे रही है। इसके चलते बढ़ी उमस लोगों की बेचैनी बढ़ा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

एक बार फिर वर्षा का इंतजार करने के लिए मजबूर कर रही है। इस बीच मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय की मौसम को लेकर की जानी भविष्यवाणी राहत देने वाली है। मौसम विज्ञानी के अनुसार शुक्रवार से बादलों के मंडराने का क्रम शुरू हो जाएगा।



दो से तीन दिन तक कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी से लेकर हल्की वर्षा रिकार्ड होगी। धूप के निष्प्रभावी होने से लोगों को उमस से राहत मिलेगी।

मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्षा की वायुमंडलीय परिस्थितियां बंगाल खाड़ी में तैयार होकर झारखंड से होते हुए बिहार तक पहुंंच चुकी है। शुक्रवार तक इसके प्रभाव क्षेत्र मेंं गोरखपुर भी आएगा। इसके परिणाम स्वरूप ही गोरखपुर और आसपास के क्षेत्रों का मौसम बदलेगा।



बादल जाएंगे और कुछ स्थानों पर वर्षा का माहौल भी बनेगा। बादलों के चलते धूप को निकलने का अवसर कम मिलेगा, ऐसे में दिन का तापमान गिरेगा। धूप की लाचारी की स्थिति में नमी के चलते लोगोंं को रिकार्ड तापमान से भी कम की गर्मी का अहसास होगा।

इसके साथ ही ठंड के मौसम की आहट भी मिलने लगेगी। तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज होने लगेगी। 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हो रहा अधिकतम तापमान गिरकर 30 तक पहुंचेगा।agra-city-general,UP News, UP Latest News, UO Hindi News, Agra news,kidnapping for ransom,Agra police arrest,police officer arrested,SOG impersonation,extortion case Agra,cybercrime ransom,USDT trading,Poia Ghat arrest,Agra crime news,Uttar Pradesh news



न्यूनतम तापमान भी 20 के करीब पहुंचने लगेगा। ऐसे में दिन में गर्मी नहीं लगेगी, रात को बाहर निकलने पर सिहरन महसूस होने लगेगी।

यह भी पढ़ें- Nepal Landslides: बारिश और भूस्खलन से जनजीवन बेहाल, देश भर में छह राजमार्ग पूरी तरह बाधित



लखनऊ, आगरा-कानपुर का मौसम

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है। वहीं कानपुर में तेज धूप के साथ बादलों की आवाजाही भी रहेगी।

वहीं लखनऊ राजधानी में कहीं धूप कहीं छांव का खेल जारी है। लोग उमस से परेशान हो रहे हैं। जल्द ही बारिश की उम्मीद है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
143695

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com