cy520520 • 2025-12-19 19:06:59 • views 1132
हाथियों ने रोके ट्रेनों के पहिए
जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में इन दिनों हाथियों की रेल पटरी पर लगातार आवाजाही के कारण ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके चलते रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए 20 और 21 दिसंबर को 08 मेमू पैसेंजर ट्रेनों को का परिचालन रद कर दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर रेल खंड में रेल लाइन के आस पास हाथियों के विचरण की सूचना मिलने पर तत्काल रेलवे ने एहतियाती कदम उठाते हुए आठ मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन दो दिनों के लिए रद कर दिया है।
हाथियों की मौत की घटनाएं रोकने के लिए फैसला
वहीं चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर रेल खंड में ट्रेनों की गति भी धीमी कर दी गई है, क्योंकि यह इलाका हाथियों के कॉरिडोर में आता है और ट्रेन की टक्कर से हाथियों की मौत की घटनाएं रोकने के लिए रेलवे ने यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मेमू पैसेंजर ट्रेनों के रद होने से यात्रियों को भारी असुविधा के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि हाथी का बहाना बना कर रेल प्रशासन मालगाड़ियों को बिना रुकावट चलाने के लिए मेमू पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया है। इससे पहले भी रेलवे ने 18 और 19 दिसंबर को 10 मेमू ट्रेनों का परिचालन रद कर दिया था।
ये ट्रेनें इन तिथियों में रद रहेगी
20 और 21 दिसंबर को ट्रेन नंबर 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला- चक्रधरपुर सारंडा मेमू।
20 और 21 दिसंबर को ट्रेन नंबर 58151/58152 बीरमित्रपुर - बरसुवान - बीरमित्रपुर पैसेंजर।
20 और 21 दिसंबर को ट्रेन नंबर 68003/68004 टाटानगर-गुआ-टाटानगर मेमू ।
20 और 21 दिसंबर को ट्रेन नंबर 68009/68010 टाटानगर-चक्रधरपुर-टाटानगर मेमू ।
Rupesh Kumar Vicky |
|