search

Gaganyaan: ISRO चीफ बोले- 90 प्रतिशत काम पूरा, मानव मिशन को लेकर दिया बड़ा अपडेट

Chikheang 2025-10-24 04:07:35 views 1261
  

इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इसरो के अध्यक्ष वी. नारायणन ने गुरुवार को कहा कि गगनयान मिशन तेजी से आगे बढ़ रहा है। लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

गगनयान मिशन भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। इसके तहत पृथ्वी की 400 किलोमीटर पर स्थित निचली कक्षा में तीन अंतरिक्षयात्रियों को भेजा जाएगा। इसके बाद पृथ्वी पर सुरक्षित वापसी कराई जाएगी।

नारायणन ने मिशन की प्रगति के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा, गगनयान मिशन पर बहुत अच्छी तरह से काम चल रहा है। लगभग 90 प्रतिशत विकास कार्य पूरा हो चुका है।

चालक दल वाले मिशन से पहले तीन मानवरहित मिशन पूरे करने होंगे और हम इस दिशा में काम कर रहे हैं। पहले मानवरहित मिशन में, व्योममित्र की उड़ान की तैयारी है। हम 2027 की शुरुआत तक मानवयुक्त मिशन पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

इसे भी पढ़ें: चेक अब कुछ घंटों में होंगे क्लियर, लेकिन नई प्रणाली में आ रहीं शुरुआती दिक्कतें; NPCI ने दी सफाई
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
161538