search

न्यू अशोक नगर की इन सड़कों और गलियों की होगी मरम्मत, निर्माण कार्य शुरू

LHC0088 2025-10-15 04:06:55 views 1360
  

हनुमान मंदिर रोड और गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर स्थित सी-ब्लॉक हनुमान मंदिर रोड और उससे जुड़ी गलियों का निर्माण कार्य मंगलवार को शुरू हो गया। त्रिलोकपुरी विधायक रविकांत ने स्थानीय निवासियों के साथ इसका शिलान्यास किया। पाँच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कार्य लगभग दो महीने में पूरा हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सी-ब्लॉक हनुमान मंदिर रोड दो किलोमीटर से ज़्यादा लंबी है और कई गलियों को जोड़ती है। विधायक रविकांत ने बताया कि जनसुविधा और क्षेत्र के सौंदर्यीकरण के लिए काम चल रहा है।

इस सड़क से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र की स्वच्छता और छवि भी निखरेगी। उन्होंने बताया कि त्रिलोकपुरी विधानसभा क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में सड़कों, नालियों, पार्कों, स्ट्रीट लाइटों और जलापूर्ति में सुधार का काम चल रहा है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि सड़क के निर्माण से आवागमन आसान हो जाएगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138