deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

पहले 10 लाख नौकरी, अगले पांच साल में 1 करोड़ युवाओं को मिलेगा रोजगार... वैशाली में बोले CM नीतीश

LHC0088 2025-10-23 22:13:13 views 628

  

एनडीए की सरकार बनी तो अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा : नीतीश कुमार। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, हाजीपुर। सीएम नीतीश कुमार ने वैशाली विधानसभा गोरौल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रेम राज मध्य विद्यालय में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल सहित एनडीए के नेता मौजूद रहें। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नीतीश कुमार ने कहा कि जब से हमारी सरकार बनी है तब से बिहार में विकास का काम किया गया है। 2005 से पहले शाम के बाद कोई घर से नहीं निकलता था। सिर्फ हिंदू मुस्लिम होता था, भय का माहौल होता था, सड़क और बिजली की व्यवस्था नहीं थी।

पहले कि सरकार ने कोई काम नहीं किया। अपने हटा तो पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया। हम लोगों ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया। शिक्षकों की बहाली की गई, साइकिल एवं पोशाक के लिए छात्राओं की राशि दी गई।

बिहार लोक सेवा आयोग से 2.58 लाख शिक्षकों की बहाली की गई। पहले स्वास्थ्य केंद्र में बहुत कम मरीज आते थे। अब प्रति महीने हजारों की संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं। पहले 6 मेडिकल कॉलेज था 12 मेडिकल कॉलेज खोला गया।

बिहार में बड़े पैमाने पर सड़क बनाया गया। बिहार के किसी कोने से पटना आने में 5 घंटा लगता है। नीतीश कुमार ने कहा कि सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल जल दिया गया। हर खेत में सिंचाई की व्यवस्था कराई गई।

हम लोगों ने अब तक 10 लाख लोगों को नौकरी और करीब 40 लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है। सरकार बनने पर 5 साल में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पंचायती राज में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया गया था। 2013 में पुलिस में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया गया। जीविका समूह का गठन किया गया। जीविका समूह से करीब एक करोड़ 40 लाख जीविका दीदी जुड़ी है।

हम लोगों ने हिंदू-मुस्लिम, पिछड़ा-अति पिछड़ा, सवर्ण समाज सभी वर्गों का काम किया है। बिहार के प्रत्येक पंचायत में विवाह भवन का निर्माण कराया जाएगा। 400 से ₹1100 पेंशन की राशि की गई है। 125 यूनिट बिजली फ्री दी गई, अब हर घर पर सोलर पैनल लगाया जाएगा।

महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत करीब 1 करोड़ 21 लाख महिलाओं को खाते में ₹10,000 राशि भेजी गई है। आगे 2 लाख तक अतिरिक्त सहायता दिया जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। रोड, उद्योग, पर्यटन एवं अन्य कार्यों के लिए केंद्र ने बहुत बड़ी राशि देने के लिए घोषणा की है। वैशाली में इंजीनियरिंग कॉलेज मेडिकल कॉलेज खोला गया।

अनुमंडल स्तर पर आईटीआई कॉलेज खोला जा रहा है। हाजीपुर पटना के बीच सेतु का निर्माण कराया गया। वही कच्ची दरगाह बिदुपुर के बीच सिक्स लाइन ब्रिज बनाया गया।

वैशाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरौल में डिग्री कॉलेज, वाया नदी उराही का काम किया गया। हाजीपुर में जल निकासी हेतु कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में मौजूद दो विधानसभा के प्रत्याशी को वोट देकर विजय बनाने की नीतीश कुमार ने अपील की।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि एक तरफ लालू प्रसाद यादव तो दूसरी तरफ कांग्रेस अपने परिवार को बढ़ाने में लगी है। नीतीश कुमार ने बाल बच्चे का नहीं बल्कि पूरे बिहार का चिंता किया है। उन्होंने एनडीए प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि 2025 में कोई वैकेंसी नहीं है। 2025 से 30 फिर से नीतीश। उन्होंने कहा कि महुआ विधानसभा क्षेत्र में कोई इधर-उधर घूमता है और वह कहता है कि जदयू में है लेकिन वह दल में नहीं है। कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
66281