search

दिल्ली के इस इलाके में 5 करोड़ से बनेगी सड़क, लाखों लोगों को मिलगी राहत

cy520520 2025-10-23 15:37:02 views 1264
  



जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली में शिव विहार 33 फुटा रोड की सूरत जल्दी बदलने वाली है। सड़क पर गड्ढों की भरमार है। दिल्ली सरकार ने ग्रामोदय अभियान के तहत निगम को पांच करोड़ रुपये का बजट दिया है। जल्द ही निगम सड़क बनाने का काम शुरू करेगा। निगम के पास बजट न होने से सड़क नहीं बन पा रही है। हर रोज लोगों को गड्ढों से जूझना पड़ता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह सड़क शिव विहार तिराहे से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के लोनी की इंद्रपुरी कालोनी तक जाती है। इससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क को पार करते वक्त वाहनों पर जा रहे लोग हिचकेाले खाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए मुश्किल यह है कि गड्ढों की वजह से संतुलन बिगड़ने पर दुर्घटना होने से चोटिल हो जाते हैं। सड़क बनाने के लिए बजट मिल जाने से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।


लोगों का कहना है गड्ढों से तो कम से कम राहत मिल जाएगी। स्थानीय पार्षद शिमला देवी ने बताया कि सरकार ने सड़क बनाने के लिए बजट दे दिया है। सड़क के नाले व सड़क दोनों बनाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले कई माह से सड़क के लिए जद्दोजहद कर रही थी।

सड़क लंबे समय से सड़क जर्जर है। आने-जाने में बहुत परेशानी होती है। कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। बजट मिल गया है, सड़क को जल्द बना देना चाहिए। ताकि लोगों की समस्या दूर हो। - अमोल माहेश्वरी, स्थानीय निवास

सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। मोटरसाइकिल चालक व रिक्शा चालक आए दिन गिरते हैं। सड़क बनवाने के लिए स्थानीय लोगों ने बहुत संघर्ष किया हैै। बजट तो मिल गया है, लेकिन सड़क बनेगी कोई बताने वाला नहीं है। - मोहन झा, स्थानीय निवासी
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737