search

जो अपना गठबंधन नहीं संभाल सके, वे बिहारियों को क्या संभालेंगे? चिराग पासवान का महागठबंधन पर निशाना

Chikheang 2025-10-23 00:37:58 views 1023
  

चिराग पासवान का महागठबंधन पर निशाना



संवाद सहयोगी, बलिया (बेगूसराय)। बलिया के चमरिया मैदान में बुधवार को आयोजित एनडीए की विशाल जनसभा में केंद्रीय मंत्री एवं लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि वे बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प के साथ निकले हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उन्होंने कहा कि 2025 का यह चुनाव बिहार का भविष्य तय करेगा और आने वाला पांच साल राज्य का स्वर्णिम काल साबित होगा। चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बिहार को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाएगा।  
बिहार को संभालने की बात करते हैं

साहेबपुर कमाल से एनडीए प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार उर्फ सुरेंद्र विवेक उनके भाई हैं और क्षेत्र के विकास के लिए सीएम के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि जो अपने गठबंधन को संभाल नहीं पाए, वे बिहार को संभालने की बात करते हैं।  

सभा में सांसद जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल ने कार्यकर्ताओं से हर बूथ जीतने का संकल्प लेने को कहा। इसकी अध्यक्षता ब्रजकिशोर चौधरी ने की। संचालन राकेश रौशन मुन्ना भाई ने किया। मौके पर भाजपा, जदयू, लोजपा एवं हम के कई नेताओं ने संबोधित किया।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953