search

भैया दूज पर मायके जाने से मना किया तो महिला ने किया कुछ ऐसा जिसकी नहीं थी उम्मीद, पति रह गया सन्न

deltin33 2025-10-22 20:37:22 views 1263
  



जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भैया दूज पर मायके जाने से मना किए जाने से नाराज महिला ने बेटे को कीटनाशक पिलाकर खुद भी जान दे दी। एएसपी ग्रामीण समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। स्वजन से पूछताछ की जा रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बंडा के नारायनपुर गांव निवासी आरती देवी भैया दूज पर अपने मायके जाना चाहती थीं, लेकिन उनके पति पंकज अग्निहोत्री ने मना कर दिया, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में आरती ने अपने नौ वर्षीय बेटे प्रतीक को कीटनाशक देने के बाद खुद भी पी लिया। जब दोनों को उल्टियां आने लगीं तो स्वजन को इस बारे में पता चला। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां मां-बेटे की मृत्यु हो गई।

एएसपी ग्रामीण दिक्षा भंवरे व सीओ पुवायां प्रवीण मलिक मौके पर पहुंच गए हैं। एएसपी ने बताया कि महिला के पति से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह की जानकारी ही सामने आई है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521