search

अंबाला के नारायणगढ़ में पटाखे को लेकर छिड़ा विवाद, झगड़े में युवक पर किया चाकू से हमला

LHC0088 2025-10-22 16:06:56 views 1008
  



संवाद सहयोगी, नारायणगढ़। थाना नारायणगढ़ पुलिस ने चाकू से हमला कर घायल करने की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू की है। शिकायत में राज निवासी गांव अजऊट थाना खेजउडी जिला बलिया उत्तर प्रदेश ने बताया कि वह मौजूदा समय में दुर्गा कालोनी कालाअंब में रह रहा है। वह, उसका पिता व उसका छोटा भाई अंकित भारद्वाज बीस अक्टूबर को दीपावली पर गली में पटाखे बजा रहे थे। इसी दौरान चार लड़के पैदल आ रहे थे, जिन्होंने अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इस पर कहा कि वे लोग चले जाएं और हमें पटाखे बजाने दो। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इसी पर वंश ने चाकू से उस पर हमला किया, जबकि इसी दौरान अंबिका ने उसे पकड़ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इसके अलावा साजन ने डंडे से उसके भाई को मारा, जबकि हुसैन शाह ने उनको अपशब्द कहने शुरू कर दिए। इन चारों ने उनके साथ मारपीट की, जबकि जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट व हमले में राज घायल हो गया, जिसको कालाअंब के एक निजी अस्पताल ले गए। यहां से उसे पीजीआइ चंडीगढ़ रेफर कर दिया। फिलहाल पीजीआइ में उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138