search

घर में दुपट्टे के सहारे लकटता मिला महिला का शव, बेटियों ने खिड़की से देख मचाया शोर

LHC0088 2025-10-22 16:06:56 views 1259
  

मृतका 48 वर्षीय गुंजन देवी। जागरण  



जागरण संवाददाता, शक्तिनगर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी मोड के समीप मंगलवार सुबह लगभग 48 वर्षीय गुंजन देवी ने अपने ही घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए दुध्दी भेज दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जानकारी के मुताबिक मृतिका गुंजन देवी की शादी लगभग 15 वर्ष पूर्व हुई थी इसके बाद दो बेटियां हुई पति से कुछ वर्षों से बेटियों के साथ अलग रह रही थी। घटना के वक्त मृतका अपने कमरे को बंद की थी। कुछ देर बाद बेटियों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला।

खिड़की से देखने पर बेटियों ने अपनी मां को दुपट्टे से लटकता पाया। इस मामले में थाना प्रभारी राम दरश राम ने बताया कि महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिली है हालांकि आत्महत्या का कारण अज्ञात है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138