search

जयपुर में SUV ने तीन बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

LHC0088 2025-10-22 15:37:32 views 1277
  

जयपुर में SUV ने तीन बाइक को मारी टक्कर। (प्रतीकात्मक तस्वीर)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर से सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। जयपुर के चोमू इलाके में बुधवार सुबह हाईवे पर एक तेज रफ्तार एसयूवी कार ने तीन मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी।

इस हादसे में एक ही परिवार को चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, हादसे में तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि हादसा रामपुरा पुलिया के पास हुआ। पीड़ित खाटू श्यामजी मंदिर के दर्शन करके घर लौट रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल

इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, छह अन्य को चोमू के सरकारी अस्पताल ले जाया गया और बाद में जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां तीन अन्य ने दम तोड़ दिया।

मृतकों में वीरेंद्र श्रीवास्तव (55), सुनील श्रीवास्तव (50), श्वेता श्रीवास्तव (26) और उनके पति लकी श्रीवास्तव (30) शामिल हैं। सभी घायलों का उपचार जयपुर के एसमएस अस्पताल में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद एसयूपी चालक मौके से भाग गया, जिसकी तलाश की जा रही है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें: Rajasthan: पुष्कर मेला आज से, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; अंतरराष्ट्रीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138