search

हरियाणा में दीपावली पर झुग्गी को लड़ियों से सजाते समय लगा करंट, युवक की मौत

LHC0088 2025-10-22 09:35:57 views 1264
  



जागरण संवाददाता, करनाल। सेक्टर 32-33 में दीवाली के त्योहार पर मातम छा गया। त्योहार को देखते हुए अपनी झुग्गी को लड़ियों को सजा रहे युवक की करंट से मौत हो गई। परिजन उसे लेकर तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच की, उसे मृत घोषित कर दिया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मृतक की पहचान 40 वर्षीय राधे चौधरी के रूप में हुई है, जो दिहाड़ी मजदूरी करता था। राधे के चार छोटे बच्चे हैं और परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138