search

दीपावली की शाम को ही घर से गायब हुआ युवक, लोगों ने बिजली के बड़े खंभे पर देखा तो उड़ गए होश… हैरान हो रही पुलिस

LHC0088 2025-10-22 07:06:22 views 1253
  



जागरण संवाददाता, सोनभद्र। अनपरा थाना अंतर्गत लाल टावर के समीप एक युवक दीपावली की रात घर से नाराज होकर 400 केवी के टावर पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिये कोशिश किये जाने पर वह और उपर टावर पर चढ़ने लग रहा था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

लाल टावर बस्ती निवासी 21 वर्षीय अर्जुन बहादुर ऊर्फ मुरादों दीपावली की शाम सात बजे 400 केवी यानि चार लाख हजार क्षमता वाले बिजली के एक टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोग व स्वजन उसे उतारने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन वह टावर से नीचे नहीं उतरा।

रात्रि में वह टावर से ही अपने दोस्तों से शराब की मांग की। जिसपर उसके दोस्तों ने शराब पिलाकर किसी तरह उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन युवक नहीं उतरा। सुबह में मंगलवार को इस घटना की जानकारी अनपरा पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची अनपरा पुलिस एवं रेणुसागर की फायर-फाइटिंग की टीम ने भी युवक को उतारने का प्रयास किया, लेकिन टावर पर चढ़ा युवक पुलिस को देखकर टावर के और उपर चढ़ने लग रहा था, जिससे पुलिस पीछे हट जा रही थी।

क्योंकि टावर से गुजरे लाइन की क्षमता 400 केवी की है। जो तीन-चार मीटर दूरी तक के किसी चीज को खींचकर उसे जलाकर खाक कर देगी। इससे विवश होकर पुलिस पीछे हट जा रही थी। कई बार ऐसा प्रयास जारी रहा। थककर पुलिस समीप में बैठकर युवक के उतरने का इंतजार करती रही।

युवक की मां रामकली ने बताया कि दीपावली की रात्रि अर्जुन अपने पिता से सौ रुपये की मांग की। घर में पैसे नहीं थी। उसे बीस रुपया दिया गया, जिससे वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया है। युवक अपराधी प्रवृति का भी है। वह गत माह चोरी के मामले में जेल भी गया था। युवक को टावर पर से उतारने के लिये पुलिस हर संभव कवायद जारी किये हुये है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138