search

दीपावली पर कैसे यूपी का किसान जीत गया 100000 रुपये? अगली सुबह खेत में पड़ा मिला शव

Chikheang 2025-10-22 01:37:10 views 1250
  



संवाद सूत्र, उघैती। दीपावली पर कोठा गांव में चल रहे जुआ में एक लाख रुपये जीतने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपितों को इतनी बढ़ी रकम हारना हजम नहीं हुई और न ही पुलिस जुआ को रोक पाई। सुबह गांव से करीब सौ मीटर दूर किसान का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा मिला। दोपहर के समय पुलिस ने उसका पोस्टमार्टम करा दिया। उसकी रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की वजह से मृत्यु हुई है। अभी पुलिस ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की है लेकिन तहरीर आने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

थाना क्षेत्र के गांव कोठा निवासी 65 वर्षीय राम प्रकाश खेतीबाड़ी करते थे। उनके भतीजे मनोहर के मुताबिक राम प्रकाश का एक बेटा था, जिसकी कुछ समय पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके दो नाती हैं। वह खेतीबड़ी करके उन्ही का पालन पोषण कर रहे थे। दीपावली के त्योहार को लेकर उनके गांव में कई जगह पर जुआ चल रहा था। इससे राम प्रकाश भी सोमवार रात जुआ खेलने के लिए निकल गए थे। वह रात भर घर लौट कर नहीं आए।

इधर मंगलवार सुबह गांव से करीब 100 मीटर दूर डाल सिंह के खेत में उनका शव खून से लथपथ पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए थे। तब उन्होंने उनके शव को देखा था। इसकी सूचना पर किसान के स्वजन रोते बिलखते हुए वहां पहुंच गए और उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

स्वजन का कहना है कि कुछ लोगों से पता चला है कि रात राम प्रकाश जुआ में करीब एक लाख रुपये जीत गए थे। जो लोग रुपये हारे थे। उन्हें रामप्रकाश का जीतना हजम नहीं हुआ और उनके ऊपर हमला कर दिया गया। उनको पीट-पीटकर मार दिया गया। बाद में आरोपित मौके से फरार हो गए।

इधर पुलिस ने उनके शव को कब्जे में लेकर दोपहर बाद पोस्टमार्टम करा दिया। उनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की वजह से मृत्यु बताई गई है। पुलिस का दावा है कि अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

स्वजन बोले- सिर पर ईंट मारकर की गई हत्या
रामप्रकाश के स्वजन का कहना है कि आरोपितों ने उनकाे सिर पर ईंट मारकर हत्या की है। उनकी नाक पर ईंट लगने का भी निशान है और उनकी नाक कान से खून भी निकला था लेकिन इसके बावजूद पुलिस मानने को तैयार नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई।


किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट लगने की वजह से मृत्यु बताई गई है। अभी इस मामले में तहरीर नहीं आई है। इसकी जांच को टीम लगा दी गई है। - डा. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953