Govardhan Puja Ki Hardik Shubhkamnaye: गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।  
 
  
 
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। गोवर्धन पूजा का पर्व भक्त हर साल भक्ति भाव से मनाते हैं। यह भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। यह दिन न केवल अन्नकूट के छप्पन भोग के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह ये संदेश देता है कि सच्चे मन से की गई भक्ति के आगे अहंकार को झुकना ही पड़ता है। इस साल गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2025) 22 अक्टूबर, दिन बुधवार को की जाएगी। इस पावन अवसर को और भी शुभ बनाने के लिए आप यहां दिए गए भक्तिमय संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें  
गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं (Govardhan Puja Ki Hardik Shubhkamnaye)  
  
 - प्रेम से जो ले कृष्ण का नाम, पूरे होंगे सारे अधूरे काम। आज काम न करना कोई दूजा, आज तो करनी है गोवर्धन पूजा। आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं। 
 
  - गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक। देवेंद्र मानमर्दनम् कृष्णं वंदे जगद्गुरुम्। गोवर्धन पूजा की आपको ढेरों बधाई। श्रीकृष्ण आपके जीवन के हर संकट को दूर करें। 
 
  - घमंड तोड़ इंद्र का, प्रकृति का महत्व समझाया, ऊंगली पर उठाकर पहाड़, वो ही रक्षक कहलाएं। ऐसे बाल गोपाल, लीलाधर को शत-शत प्रणाम। हैप्पी गोवर्धन पूजा। 
 
  - कृष्ण की शरण में आकर भक्त नया जीवन पाते हैं, इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम सच्चे मन से मनाते हैं। 
 
  - भगवान कृष्ण की कृपा सदा आप पर बनी रहे। शुभ गोवर्धन पूजा 
 
  - गोवर्धन पूजा का पावन पर्व, आपके जीवन में खुशियों की बारिश करे। श्रीकृष्ण की भक्ति और गोवर्धन पर्वत की छाया, सदा आपके साथ रहे। हैप्पी गोवर्धन पूजा। 
 
  - हर खुशी आपके द्वार आए, जो आप मांगे उससे अधिक पाए। गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं, और ये त्योहार खुशी से मनाएं। शुभ गोवर्धन पूजा! 
 
  - चंदन की खुशबू, रेशम का हार, धूप की सुगंध, दीयों की फुहार। दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार, मंगलमय हो आपके लिए गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार।“ 
 
  - मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर, वह नंदलाला गोपाला, बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला। जय श्री कृष्ण!“ 
 
  - जिस पर हो गोवर्धन महाराज की कृपा, उसके जीवन में कभी न आए कोई विपदा। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर ढेर सारी शुभकामनाएं। 
 
    
 
यह भी पढ़ें- Chitragupta Puja 2025: चित्रगुप्त पूजा पर क्या करें और क्या नहीं? जानिए नियम  
 
यह भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: भाई दूज और रक्षाबंधन में क्या है अंतर?  
 
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है। |