search

Kishore Kumar के इस गाने को सुन ठहर जाता है समय, Rajesh Khanna पर फिल्माया गया था दर्द भरा गीत

Chikheang 2025-10-21 20:07:35 views 1249
  

गायक किशोर कुमार का बेहतरीन सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kishore Kumar सिनेमा जगत के सबसे लोकप्रिय गायकों में से एक थे। उनके निधन को लगभग 4 दशक होने वाले हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके गीतों को खूब सुना जाता है। किशोर दा ने अपने सिंगिंग करियर में हर किस्म के सॉन्ग (Kishore Kumar Songs) को अपनी आवाज दी थी। लेकिन आज हम आपको जिस गाने का बारे में बताने जा रहे हैं, वह दर्द भरे गीत के तौर पर सुनने वालों का फेवरेट माना जाता है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस गाने को सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है।
किशोर कुमार का यादगार गीत

अभिनेता राजेश खन्ना के साथ गायक किशोर कुमार की जोड़ी काफी सफल रही थी। किशोर दा ने अभिनेता राजेश खन्ना के लिए कई गानों में अपनी मधुर आवाज दी थी। उनमें से एक गाना काफी सुपरहिट हुआ था, जो साल 1974 में आई राजेश खन्ना की फिल्म आप की कसम (Aap Ki Kasam) था। जितनी पॉपुलर ये मूवी रही, उससे कई गुना ज्यादा इसके गानों को सभी ने पसंद किया, खासतौर पर किशोर कुमार की आवाज में जिंदगी के सफर में... (Zindagi Ke Safar Mein) गीत को।  

  

यह भी पढ़ें- ‘छिछोरा गाना है,’ जिस सॉन्ग को Dev Anand ने किया था रिजेक्ट, दूसरे एक्टर के लिए बन गया संजीवनी

जी हां, आप की कसम फिल्म का ये सॉन्ग आज भी कल्ट माना जाता है। जो लोग पुराने गाने सुनना पसंद करते हैं, उनकी प्लेलिस्ट में ये गीत आसानी से सुनने को मिल जाता है। इस गाने को संगीतार आर. डी. बर्मन ने अपने संगीत की धुनों पर तैयार किया था, जबकि गीतकार आनंद बक्शी की कलम से इसके बोल निकले थे।  

  

इसके बाद रही बची कसर को किशोर कुमार ने अपनी जादुई आवाज से पूरा कर दिया और आप की कसम का जिंदगी के सफर में गाना हिट बन गया। अभिनेता राजेश खन्ना पर फिल्माया गया ये गीत सुनकर आपके दिल को सुकून पहुंच जाएगा।  
कैसे हुई थी किशोर कुमार की मौत

58 साल की उम्र में 13 अक्टूबर 1987 को किशोर कुमार ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। हार्ट अटैक की वजह से किशोर दा का देहांत हो गया था। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि उसी दिन उनके बड़े भाई और अभिनेता अशोक कुमार अपना 76वां जन्मदिन मना रहे थे।

यह भी पढ़ें- ‘आप गलत गा रहे हो,’ जब Kishore Kumar को गाना गाते वक्त एक्टर ने टोका, सिंगर के जवाब ने कर दी थी बोलती बंद
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953