search

साले ने पत्नी और साथियों संग रची थी जीजा की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार

deltin33 2026-1-7 19:26:50 views 562
  

पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।



जागरण संवाददाता, रांची । अरगोड़ा थाना क्षेत्र में लगभग एक वर्ष पूर्व हुए एक सनसनीखेज ब्लाइंड मर्डर मामले का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में मृतक का साला बिनोद उरांव, उसकी पत्नी राजमुनी देवी तथा उसका सहयोगी अमरदीप खलखो और अनूप उरांव शामिल हैं। बताया जा रहा है कि 10 फरवरी 2025 को अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर गेट नंबर–01 के पीछे रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था।

इस संबंध में अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में तथा डीएसपी हटिया की देखरेख में गठित विशेष अनुसंधान टीम ने मामले की गहन जांच की।

लगातार तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के बाद पुलिस ने 7 जनवरी को न केवल मृतक की पहचान की, बल्कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान संजय उरांव, पिता अकला उरांव, निवासी ग्राम जमटी, थाना बिशनपुर, जिला गुमला के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। संजय उरांव का अपने साले की पत्नी के साथ कथित संबंध को लेकर ससुराल पक्ष से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते बिनोद उरांव ने अपनी पत्नी राजमुनी देवी की सहमति से संजय की हत्या की साजिश रची।

साजिश के तहत बिनोद उरांव ने अपने सहयोगी अमरदीप खलखो और अनुप उरांव के साथ मिलकर चाकू से वार कर संजय उरांव की हत्या कर दी।

घटना के बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को अशोक नगर गेट नंबर–01 के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475372