search

केरल: सिग्नल तोड़कर भागे 19 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला को मारी टक्कर, पुलिस ने धर दबोचा

LHC0088 2025-10-21 18:06:52 views 1258
  

केरल में हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिला। प्रतीकात्मक तस्वीर



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल में एक 19 साल के युवक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी। महिला सड़क पार करने की कोशिश कर रही थी। तभी आरोपी युवक ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए निकला और महिला को ठोकर मारते हुए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह घटना केरल के त्रिशूर जिले में पुथुकड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ज 544 पर देखने को मिली। शनिवार की सुबह 8 बजे वृद्ध महिला का एक्सीडेंट हुआ और उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। आरोपी युवक की पहचान 19 वर्षीय इमैनुएल के रूप में हुई है।
पीड़िता अस्पताल में भर्ती

केरल पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। फुटेज में युवक 68 वर्षीय महिला को टक्कर मारते दिखाई दे रहा है। हादसे के बाद इमैनुएल फौरन मौके से फरार हो गया। वहीं, आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

हादसे की जानकारी मिलते ही केरल पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने 50 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इस दौरान पुलिस को पता चला कि इमैनुएल पुथुक्कड़ सिग्नल से तो गुजरा, लेकिन वो पलियेक्करा टोल प्लाजा तक नहीं पहुंचा।
पुलिस ने किया गिरफ्तार

ऐसे में केरल पुलिस ने बसों का कैमरा खंगाला, जिससे उन्हें इमैनुएल की बाइक का नंबर मिल सका। पुलिस ने सोमवार की सुबह इमैनुएल को गिरफ्तार कर लिया है। वो एक मेडिकल स्टूडेंट है, जो बेंगलुरु से नर्सिंग का कोर्स कर रहा है। इसके अलावा इमैनुएल एक कॉफी शॉप में भी काम करता है। घटना की रात भी वो पूरी रात काम करने के बाद सुबह घर लौट रहा था, इसी दौरान यह हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें- नवी मुंबई की इमारत में भीषण आग, चार लोगों की जलकर मौत; 10 घायल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138