search

CM Dhami ने सहस्त्रधारा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण, नुकसान का लिया जायजा

cy520520 2025-10-20 20:06:35 views 1249
  



डिजिटल डेस्क, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहस्त्रधारा क्षेत्र में आपदा प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया और राहत व पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने त्योहार के अवसर पर भी जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनर्निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। स्थानीय जनता ने मुख्यमंत्री के मौके पर पहुंचने और उनकी संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737