deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम बदलेगा रंग; दीवाली ही नहीं, छठ पर भी होगी झमाझम बारिश!

LHC0088 2025-10-20 13:37:13 views 389

  

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)



जागरण संवाददाता, रांची। एक ओर जहां त्योहारी मौसम में उमंग और उत्साह का माहौल बना है तो दूसरी ओर राजधानी रांची समेत पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने भी पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि राज्य के दक्षिणी हिस्से यानी पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में 20 अक्टूबर को दिनभर आंशिक बादल छाए रहेंगे। साथ ही मेघगर्जन के साथ वर्षा होने की भी संभावना है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

साथ ही राज्य के शेष हिस्सों में भी कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं, 21 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी हिस्सों के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और
खूंटी में भी आंशिक बादल छाए रहेंगे और बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

इन जिलों में यह स्थिति 24 अक्टूबर तक बनी रहेगी। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से राज्य में बदल रहे मौसम के कारण शाम ढलते ही सिहरन का असर देखने को मिल रहा है।

धीरे धीरे लोगों ने गर्म कपड़े निकालना शुरू कर दिया है। अहले सुबह काेहरे का असर देखने को मिल रहा है तो शाम ढलते ही अब ठंड का अहसास होने लगा है, मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अब ठंड का अहसास होने लगा है।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि राजधानी रांची में मेघ गर्जन के साथ आंशिक बादल छाए रहने की संभावना छठ पूजा तक बनी रहेगी।
ऐसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस पाकुड़ का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस गुमला का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची की बात करें तो अधिकतम 31 डिग्री जबकि न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढे़ं- झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67710