search

पीएम मोदी ने देश को दी दीवाली की बधाई, INS विक्रांत पर नौसेना के साथ मनाएंगे पर्व

cy520520 2025-10-20 12:37:45 views 690
  

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं। फाइल फोटो



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरे देश में दीवाली का जश्न मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सभी देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए सभी को दीवाली की बधाई दी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

2014 में भारत के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही पीएम मोदी हर साल दीवाली का पर्व सुरक्षाबलों के साथ मनाते हैं। 2014 में उन्होंने लद्दाख के सियाचीन ग्लेशियर पर तैनात जवानों के साथ दीवाली मनाई थी।
पीएम मोदी ने दी बधाई

देशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।“


Greetings on the occasion of Diwali. May this festival of lights illuminate our lives with harmony, happiness and prosperity. May the spirit of positivity prevail all around us.— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025


बता दें कि इस साल पीएम मोदी दीवाली का पर्व गोवा में भारतीय नौसेना के जवानों के साथ मना सकते हैं। पीएम मोदी INS विक्रांत पर भारतीय नौसैनिकों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाएंगे। यह ऑपरेशन जम्मू कश्मीर में हुए पहलगाम हमले के खिलाफ चलाया गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737