search

जालंधर: सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के खिलाफ नगर निगम का धरना जारी, हेड क्वार्टर में खड़े कर दिए कूड़ा लिफ्टिंग के वाहन

LHC0088 2025-12-2 16:09:58 views 1248
  

निगम यूनियन का धरना जारी, हेड क्वार्टर में खड़े कर दिए कूड़ा लिफ्टिंग के वाहन (फोटो: जागरण)



जागरण संवाददाता, जालंधर। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के खिलाफ नगर निगम जमीन का धरना मंगलवार को भी जारी है।

यूनियनों ने कूड़ा लिफ्टिंग के वाहन नगर निगम मुख्यालय के अंदर खड़े कर दिए हैं। आज भी निगम के एंट्री गेट बंद है और यूनियन सदस्य इकट्ठे हो रहे हैं।

यूनियन का प्रदर्शन लगातार तेज हो रहा है। शहर में कचरा प्रबंधन की समस्या खड़ी हो सकती है। दूसरी यूनियन काम जरुर कर रही है लेकिन पूरे शहर से कूड़ा उठाने संभव नहीं है।

यूनियन नेता बंटू सभरवाल के नेतृत्व में वीरवार से कूड़ा लिफ्टिंग बंद है। इसके अतिरिक्त 1196 सफाई कर्मचारियों की पक्की भर्ती की मांग की जा रही है।

धरने की वजह से दोपहर तक नगर निगम के सभी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं और लोगों को भी दिक्कत आ रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166534