search

सोलन में संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका

cy520520 2025-10-20 11:07:15 views 1189
  

नाहन: युवक की संदिग्ध मौत, नशे की आशंका



जागरण संवाददाता, नाहन। नाहन शहर के ढाब्बो मोहल्ला में रविवार को पांवटा साहिब के युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। स्थानीय लोगों ने बावड़ी की छत पर युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। नाहन सदर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। युवक की पहचान 25 वर्षीय अनुराग पुत्र विजेंद्र निवासी भुंगरन (शिवपुर) तहसील पांवटा साहिब के रूप में हुई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होना माना जा रहा है। यह युवक उत्तराखंड के एक नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती रह चुका था। युवक नाहन कैसे पहुंचा इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि युवक का मोबाइल फोन व सामान कब्जे में लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चले सकेगा। प्रारंभिक जांच में नशे की लत को एक संभावित कारण माना जा रहा है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737