search

दीवाली आज, रंग बिरंगी रोशनी से जगमगाया शहर; दीपों से सजे घर-द्वार

Chikheang 2025-10-20 10:36:43 views 1261
  

गाजियाबाद में दीवाली को लेकर घरों की सजावट पूरी।



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दीयों का त्योहार दीवाली इस साल 20 अक्टूबर यानी सोमवार को मनाया जा रहा है। रविवार को लोगों ने नरक निवारण चतुर्दशी एवं छोटी दीवाली का त्योहार मनाया। त्योहार को लेकर कई दिन से शहर में सजावट की रौनक देखने को मिल रही है। कई दिन पहले से शहर भर में घर, दुकान, ऑफिस एवं बाजारों को सुंदर रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मंदिरों में भी विशेष तौर पर साफ सफाई की गई है। साथ ही लाइटों एवं फूलों से सजाया गया है। छोटी दीवाली के दिन रविवार को भी लोगों ने दीये जलाए और आतिशबाजी कर त्योहार की खुशी। साथ ही अपने संगे संबंधी एवं दोस्तों को उपहार देकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
दीवाली पर पूजन के लिए शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम से ही दीपावली एवं महालक्ष्मी, श्री गणेश पूजा के मुहूर्त हैं। दुकानों, संस्थानों एवं कारखानों में पूजन के लिए 4.05 बजे से 5.30 बजे तक मीन लग्न में पूजन के लिए शुभ मुहूर्त है। घरों में लक्ष्मी पूजन के लिए स्थिर लग्न (वृषभ और सिंह लग्न ) में अति शुभ माना जाता है। शाम 5.30 बजे से 7.06 बजे प्रदोष काल (चर लग्न-मेष लग्न ) शुभ मुहूर्त है। शाम 7:06 बजे से 9.02 बजे तक स्थिर लग्न-वृषभ लग्न पूजन के लिए सर्वोत्तम मुहूर्त हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953