deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

राजपुर में त्रिकोणीय मुकाबले में जीती थी कांग्रेस, इस बार भी पुराने चेहरों के बीच लड़ाई; जसुपा बदल सकती है समीकरण

Chikheang 2025-10-19 23:42:57 views 949

  

कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम और जदयू प्रत्याशी संतोष निराला। (फाइल फोटो)



जागरण संवाददाता, बक्सर। जिले के राजपुर (सुरक्षित) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में बाजी लगभग सज चुकी है। इस बार महागठबंधन की ओर से मौजूदा विधायक और कांग्रेस के नेता विश्वनाथ राम, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ओर से जनता दल यूनाइटेड के संतोष निराला और बहुजन समाज पार्टी की ओर से लालजी राम उम्मीदवार हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पिछली बार इन्हीं तीन दलों के बीच मुकाबला केंद्रित रहा था। त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस यह सीट जीत गई थी। इस बार कांग्रेस और जदयू, दोनों ने अपने पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है, लेकिन बसपा ने नए चेहरे पर दाव लगाया है।इनके अलावा एक और नया लेकिन चर्चित दल जन सुराज पार्टी ने धनंजय कुमार पासवान को मैदान में उतारा गया है।

इस सीट पर राष्ट्रीय जनसंभावना पार्टी, संयुक्त किसान विकास पार्टी, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जैसे कई दलों को मिलाकर कुल 13 उम्मीदवार नाम वापसी की तारीख से पहले तक मैदान में हैं।

इस तरह देखें तो महत्पूर्ण भागीदारों में एक जसुपा को छोड़कर समीकरण लगभग पिछले चुनाव की तरह ही दिख रहे हैं। लेकिन पिछले चुनाव में अलग चुनाव लड़ने वाली उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी इस बार एनडीए का हिस्सा है, जबकि पिछली बार एनडीए के साथ रही वीआईपी इस बार महागठबंधन में है।

यह अलग बात है कि महागठबंधन में सीट बंटवारे के मसले पर वीआईपी नाराज है। वैसे इन दलों का बहुत अधिक असर राजपुर सीट पर पड़ने की संभावना नहीं है।
21 हजार मतों के अंतर से हुई थी हार-जीत

2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में राजपुर (सुरक्षित) सीट पर कांग्रेस ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए जीत दर्ज की थी। कांग्रेस प्रत्याशी विश्वनाथ राम ने जनता दल (यू) के संतोष कुमार निराला को 21,204 मतों से पराजित किया। विश्वनाथ राम को कुल 67,871 वोट (36.76%) मिले, जबकि संतोष कुमार निराला को 46,667 वोट (25.28%) ही हासिल हुए।

इससे पहले यह सीट जदयू के कब्ज़े में थी, लेकिन इस बार कांग्रेस उम्मीदवार विश्वनाथ राम ने बड़ी बढ़त बनाकर जीत अपने नाम कर ली। बसपा प्रत्याशी संजय राम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 43,836 वोट (23.74%) पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
15 उम्मीदवार मैदान में उतरे

पिछली बार राजपुर से कुल 13 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें 12 पुरुष और 1 महिला थीं। मुकाबला हालांकि तीन प्रमुख दलों तक सिमटकर रह गया, बाक़ी प्रत्याशी हाशिये पर रहे थे। इस बार भी यहां 13 उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र भरा है।
पिछले चुनाव में चौथे से आखिरी प्रत्याशी तक का हाल

मुख्य मुकाबले से इतर लोजपा के निर्भया कुमार निराला को 7,449 वोट (4.03%), आजाद पासवान (निर्दलीय) को 4,276 वोट (2.32%), जबकि शेष सात प्रत्याशियों व नोटा को मिलाकर बमुश्किल ढाई हज़ार से कम वोट मिले। चौथे से आखिरी क्रम तक के सभी प्रत्याशियों को कुल 23,066 वोट (12.5%) ही हासिल हुए।
पिछले चुनाव में मतदाता और मतदान प्रतिशत

राजपुर में कुल 3,24,038 मतदाता थे, जिनमें से 1,74,976 ने मतदान किया। मतदान प्रतिशत 54.98% रहा। इनमें ईवीएम से 1,73,077 वोट और पोस्टल बैलेट से 1,899 वोट डाले गए। कुल मान्य मतों की संख्या 1,84,330 रही।

ताजा जारी मतदाता सूची के मुताबिक राजपुर विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या 3,34,979 हो गई है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,75,232 महिला मतदाताओं की संख्या 1,59,745 तथा थर्ड जेंडर के दो मतदाता शामिल हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70436