search

ट्रक से 26 लाख का रिफाइंड पकड़ा, बिहार से चोरी कर इस जगह ले जा रहे थे बदमाश

LHC0088 2025-10-19 21:37:34 views 1348
  



जागरण संवाददाता, मऊ। बिहार के रक्सौल से डाल्टेनगंज झारखंड के लिए ट्रक पर चला रिफाइंड चोरी होने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर 26 लाख का रिफाइंड बरामद किया है। वहीं मामले में पांच वांछित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह जगह छापेमारी कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार प्रदेश के रक्सौल निवासी अजय दूबे ने आरोप लगाया था कि बीते 07 अक्टूबर को रक्सौल से एक ट्रक पर लगभग 32 लाख रुपये का रिफाइंड डाल्टेनगंज झारखंड के लिए भेजा गया था, लेकिन क्षेत्र के सिकड़ीकोल निवासी पियूष सिंह व चंद्रिका प्रसाद तथा चालक भीम यादव रिफाइंड तेल को गायब कर दिए हैं।

इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के सुग्गीचौरी से 26 लाख रुपये का रिफाइंड तेल व एक पिकअप बरामद करते हुए जगदीश गुप्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि इस मामले में कुछ अन्य लोगों की संलिप्तता उजागर हुई है। इनके गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा दबिश दिया जा रहा है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167126