अमित शाह के बिहार दौरे से पहले BJP को बड़ा झटका, 4 बार विधायक रहे दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा
संवाद सूत्र, फुलकाहा (अररिया)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के फारबिसगंज आगमन से पहले नरपतगंज विधानसभा का चार बार प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व भाजपा विधायक जनार्दन यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
वे लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य रहे और वर्ष 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार नरपतगंज से विधायक बने थे, लेकिन कम उम्र के कारण हाई कोर्ट के निर्देश पर उन्हें अयोग्य घोषित कर फिर से चुनाव हुआ था। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
फलस्वरूप 1980 में हुए उपचुनाव में वे भाजपा से चुनाव जीते। 1980 के बाद 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में विधायक बने। वर्ष 2015 में उन्हें फिर से भाजपा ने टिकट दिया था, लेकिन वे हार गए।
भाजपा से इस्तीफा देते हुए कहा कि बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। थाना हो, प्रखंड कार्यालय या अन्य सरकारी विभाग, बिना रिश्वत कोई काम नहीं हो रहा। वर्तमान भाजपा विधायक जनता की सेवा में सक्षम नहीं हैं और कार्यालयों में कामकाज ठीक से नहीं हो रहा।
Kumar Sangakkara, IPL 2026, Rahul Dravid, Rajasthan Royals, Rajasthan Royals head coach, कुमार संगकारा, राहुल द्रविड़, राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल 2026
उन्होंने पार्टी द्वारा लगातार उपेक्षा पर भी नाराजगी जताई और कहा कि जिले के पुराने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई पूछ नहीं है। पूर्व विधायक होने के नाते क्षेत्र की जनता आज भी कई कार्यों से उनके पास पहुंचते हैं, लेकिन सरकारी कार्यालयों में बिना चढ़ावे के कोई कार्य नहीं होता। उन्होंने भाजपा संगठन में बाहरी तत्वों के घुसपैठ से पार्टी के मूल स्वरूप में बदलाव आने की बात कही।
दो दिनों की यात्रा पर बिहार आ रहे अमित शाह
गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत निर्वाचन आयोग की सक्रियता बढ़ने के साथ ही राजनीतिक दल भी अपनी चुनावी रणनीतियों को सशक्त बनाने में जुट गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह दो दिनों के प्रवास पर शुक्रवार को बिहार पहुंच रहे हैं।
इस दौरान वह चार शहरों में एनडीए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे और भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों व विधान पार्षदों की बैठक लेंगे।
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: राजद विधायक का CM नीतीश कुमार पर गंदा कमेंट, सियासत गरमाई तो पार्टी ने किया किनारा |