search

UP: रायबरेली में बुजुर्ग महिला को कागजों पर दिखाया मृत, बंद कर दी गई पेंशन

LHC0088 2025-11-21 23:07:53 views 1250
  

87 वर्षीय वृद्धा सरला  



संवाद सूत्र, जागरण, रायबरेली: लालगंज में 87 वर्षीय वृद्धा सरला की पेंशन रुक गई। जब उसके परिवार के लोगों को पेंशन रुकने की जानकारी की तो पता चला कि सरकारी कागजों पर उसे मृत दिखाया गया है। उनको मृत दिखाकर पेंशन बंद कर दी गई है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

उतरागौरी गांव की सरला को वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। मई से उन्हें पेंशन नहीं मिली। सरला के पोते अभिषेक राज सिंह ने बताया कि वह पेंशन न आने का कारण जानने समाज कल्याण विभाग पहुंचे। वहां पर मशक्कत के बाद पता चला कि किसी जांच रिपोर्ट में उन्हें मृत दिखाया गया है।

अभिषेक राज ने ग्राम विकास अधिकारी पर गलत रिपोर्ट लगाकर भेजने का आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर की है। खंड विकास अधिकारी गगनदीन सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है, शीघ्र ही रिपोर्ट सही कराते हुए सत्यापन करा दिया गया है। अगली किस्त में महिला को पेंशन मिल जाएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164562