search

दिल्ली, कानपुर व लखनऊ रूट पर चल रहीं 200 अतिरिक्त बसें, घर आने में होगी आसानी

LHC0088 2025-10-19 16:37:13 views 1278
  

गोरखपुर से दिल्ली रूट पर 55, कानपुर रूट पर 45 और लखनऊ रूट पर 100 बसें चल रही हैं।



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर परिक्षेत्र से रोडवेज (परिवहन निगम) की 200 अतिरिक्त बसें चलाई जा रही हैं। गोरखपुर से दिल्ली रूट पर 55, कानपुर रूट पर 45 और लखनऊ रूट पर 100 बसें चल रही हैं।

यात्रियों की सुविधा के लिए पडरौना, तमकुही, महराजगंज, निचलौल और सोनौली आदि रूटों पर चल रहीं बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। दीपावली व छठ पर्व में संबंधित कर्मचारियों, चालकों व परिचालकों की छुट्टी निरस्त है। त्योहारों में लगातार ड्यूटी करने वाले लोगों को प्रोत्साहन राशि मिलेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

क्षेत्रीय प्रबंधक लव कुमार सिंह ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इसके लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने के साथ संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। रोडवेज व अनुबंधित सभी बसों का संचालन सुनिश्चित किया गया है। गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल 960 बसें चलाई जा रही हैं।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138