search

Nitish Cabinet Ministers: नीतीश की नई सरकार में 18 मंत्रियों के शपथ ग्रहण की चर्चा, सामने आ गए नाम

Chikheang 2025-11-20 02:07:32 views 874
  

नीतीश कुमार।



राज्य ब्यूरो, पटना। नीतीश कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को जिस नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा उसमें मुख्यमंत्री सहित 18 मंत्रियों के शपथ लेने की चर्चा है। मंत्री पद के संभावित शपथ ग्रहण के फोन का देर रात तक इंतजार करते रहे। चर्चा यह है कि नए मंत्रिमंडल में ज्यादातर पुराने मंत्री ही रिपीट हो सकते हैं। तीन महिला मंत्री भी शपथ ले सकती हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
जदयू से इन नामों की चर्चा

जदयू कोटे से जिन मंत्रियों के नाम की चर्चा है उनमें सबसे पहला नाम विजय चौधरी का है। इसके अलावा बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, सुनील कुमार व जमा खान के शपथ लेने की चर्चा है। नए मंत्रियों के नाम पर यह कहा जा रहा कि भगवान सिंह कुशवाहा या फिर रामसेवक सिंह भी मंत्री हो सकते हैं।
भाजपा से ये बन सकते हैं मंत्री

भाजपा कोटे से फिलहाल आठ लोगों के मंत्री बनने की चर्चा है। इनमें उप मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा का नाम तय माना जा रहा है। इसके अतिरिक्त नितिन नवीन, मंगल पांडेय, कृष्ण कुमार ऋषि व रमा निषाद के भी मंत्री बनने की चर्चा है।
रालोमो से महिला मंत्री का नाम

रालोमो से महिला विधायक को मंत्री पद की जिम्मेवारी दी जा सकती है। उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता मंत्री हो सकती हैं।
हम से संतोष सुमन व लोजपा (आर) से राजू तिवारी का नाम

हम से संतोष सुमन मंत्री बनेंगे। पूर्व की सरकार में भी वह मंत्री रहे हैं। वहीं लोजपा (आर) से राजू तिवारी को मंत्री बनाया जा सकता है। वर्तमान में वह लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष हैं।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167174