search

रूस ने यूक्रेन पर किया 470 ड्रोन और 48 मिसाइलों से हमला, 19 की मौत

LHC0088 2025-11-20 02:07:37 views 1251
  

रूस ने यूक्रेन पर किया हमला। (रॉयटर्स)



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस ने बीती रात यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए। इसमें 19 लोग मारे गए और 66 घायल हो गए। हमले में रिहायशी इमारतों और ऊर्जा संयंत्रों को निशाना बनाया गया। यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि रूसी हमले में पश्चिमी टर्नोपिल शहर में एक अपार्टमेंट इमारत को भारी नुकसान पहुंचा। हमले में 19 लोगों की जान चली गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

रातभर किए गए भीषण हमले में ऊर्जा और परिवहन ढांचों को निशाना बनाया गया। हमले के चलते कई क्षेत्रों में बिजली काट दी गई। रूस ने 470 से ज्यादा ड्रोन और 48 मिसाइलों से हमला किया। जबकि यूक्रेन से सटे नाटो सदस्य पोलैंड ने अपने दक्षिण-पूर्व क्षेत्र के कई एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया।

एपी के अनुसार, रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले को ऐसे समय अंजाम दिया, जब बुधवार को यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तुर्किये पहुंचे। रूस के हमले के खिलाफ कूटनीतिक समर्थन जुटाने के लिए वह उच्च स्तरीय वार्ता में शामिल होंगे। इसमें रूस के साथ वार्ता बहाल करने पर चर्चा हो सकती है।
जेलेंस्की ने रूस पर दबाव बढ़ाने का आग्रह किया

उन्होंने सहयोगियों से रूस पर दबाव बढ़ाने का आग्रह किया ताकि वह करीब चार वर्षों से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए विवश हो। उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन के बीच अंतिम वार्ता गत 23 जुलाई को तुर्किये के इस्तांबुल शहर में हुई थी। इसके बाद से वार्ता बंद है। वार्ता में केवल युद्धबंदियों के आदान-प्रदान पर ही कुछ प्रगति हुई थी।

(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165089