search

Bihar Election 2025: सीतामढ़ी में निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, समर्थकों ने किया जमकर हंगामा

Chikheang 2025-10-19 10:37:41 views 1131
  

निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव गिरफ्तार, समर्थकों ने किया हंगामा। फोटो जागरण



संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के दौरान सीतामढ़ी जिले के परिहार विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव को शनिवार को सोनबरसा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थक उग्र हो गए और समाहरणालय गेट पर जमकर हंगामा और नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

सूचना मिलते ही डुमरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर की गई है।

सोनबरसा थानाध्यक्ष ने बताया कि मुजौलिया गांव में पेट्रोल पंप के कर्मी से छह माह पूर्व महेंद्र सिंह यादव ने मारपीट की थी। जिसमें पेट्रोल पंप के कर्मी द्वारा महेंद्र सिंह यादव पर सोनबरसा थाने में कांड संख्या 140/25 दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से वह फरार चल रहे थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

यह भी पढ़ें- कार, टेंपो और लाखों रुपए के जमीन की मालकिन, उपेंद्र कुशवाहा से भी अमीर हैं पत्नी स्नेहलता, जानें नेटवर्थ

पुलिस को सूचना मिली थी कि महेंद्र सिंह यादव आज अपना नामांकन दाखिल करने के लिए समाहरणालय पहुंचने वाले हैं,सूचना पर पहुंची पुलिस ने नामांकन के बाद निकलते ही महेंद्र सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, महेन्द्र सिंह यादव पूर्व में हत्या के मामले में भी जेल जा चुके हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह यादव की पत्नी धनहारा पंचायत की मुखिया हैं, जबकि यादव स्वयं दो बार जिला परिषद सदस्य रह चुके हैं। उनके समर्थकों ने गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश बताया है और रिहाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- Congress Candidate List 2025: कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 5 नामों में 2 मुस्लिम

यह भी पढ़ें- चुनावी समीकरण में प्रवासी वोटर: अररिया सबसे कम, इस जिले सबसे ज्यादा वोट
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953