search

Saharanpur News: ढमोला नदी और पूर्वी यमुना नहर पर 12.98 करोड़ की लागत बनेंगे पुल, शासन ने दी मंजूरी

cy520520 2025-12-10 12:06:22 views 1218
  



जागरण संवाददाता, सहारनपुर। महानगर में देहरादून रोड पर ढमोला नदी और गंगोह रोड पर पूर्वी यमुना नहर पर दो पुलों के निर्माण को शासन ने स्वीकृति दी है। दोनों पुलों पर 12.98 करोड़ से अधिक की लागत आएगी।

निर्माण शुरू होने के एक वर्ष के भीतर दोनों पुलों का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। नगर विधायक राजीव गुंबर के प्रस्ताव को लोक निर्माण विभाग द्वारा शासन को भेजे थे। पुलों के निर्माण से दोनों मार्गों पर यातायात फोरलेन हो जाएगा। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

तेज और सुरक्षित आवागमन के लिए सड़कों के साथ ही पुलों के निर्माण को भी प्रदेश सरकार द्वारा प्राथमिकता दी जा रही है।महानर में ढमोला नदी और पूर्वी यमुना नहर पर दो पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों के प्रस्ताव विभाग ने तैयार कर शासन भेजे थे।

देहरादून रोड से अंबाला रोड की ओर एसएएम इंटर कॉलेज के निकट ढमोला नदी पर पुराने पुल के स्थान पर नए पुल के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिली है। लगभग 85 वर्ष पुराने पुल के आसपास के क्षेत्र में 35 से अधिक कॉलोनियां और 1.50 लाख से अधिक की आबादी निवास करती है।

आबादी के वाहनों का आवागमन इसी पुल से होता है। पहले से बना पुल संकरा और क्षतिग्रस्त है जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। पुराने पुल के स्थान नए पुल का निर्माण होने से दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा।

58 मीटर लंबे और नौ मीटर चौड़े पुल के लिए 8.8 करोड़ से अधिक की स्वीकृति मिली है। इसके अलावा गंगोह रोड पर पूर्वी नहर पर पुराने पुल के स्थान पर नए पुल का प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली है। पुल से होकर गंगोह-नकुड़ की ओर से महानगर में प्रवेश होता है।

मानकमऊ में गोगा म्हाड़ी पर मेले के दौरान पुल पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। लाखों श्रद्धालु मेले में पहुंचते हैं।लगभग 45 मीटर लंबे पुल के निर्माण पर 4.89 करोड़ की लागत आएगी। यहां बराबर में एक पुल तैयार है जिसकी एप्रोच रोड का निर्माण अभी बाकी है।


ढमोला नदी और पूर्वी यमुना नहर पर दो पुलों के लिए प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग के माध्यम से शासन को भिजवाए गए थे।दोनों पुलों के लिए 12.89 करोड़ की स्वीकृति मिली है। दोनों पुलों के निर्माण से आवागमन में लोगों को सुविधा मिलेगी। जिले के चौतरफा विकास के लिए प्रदेश सरकार तेजी से विकास कार्यों को स्वीकृति दे रही है।


                                                                                  राजीव गुंबर, नगर विधायक
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164725