search

एथलीटों की गिरफ्तारी के लिए रेड नोटिस जारी करने की मांग करेगा श्रीलंका, हुआ करोड़ों रुपये का नुकसान

LHC0088 2025-10-19 00:07:30 views 1272
  

श्रीलंका के एथलीटों को लेकर नोटिस जारी करेगा श्रीलंका।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बर्मिंघम स्थित 2022 राष्ट्रमंडल खेल गांव से भागकर स्वदेश न लौटने वाले एथलीटों की गिरफ्तारी के लिए श्रीलंका इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करने की मांग करेगा।

कोलंबो के मुख्य मजिस्ट्रेट की अदालत ने शुक्रवार को उन 10 एथलीटों पर यात्रा प्रतिबंध लगा दिया, जिनके बारे में माना जा रहा है कि वे ब्रिटेन में अवैध रूप से रह रहे हैं।
एथलीटों ने श्रीलंका को पहुंचाया नुकसान

खेल मंत्रालय की अपराध निवारण इकाई के अनुसार, फरार एथलीटों ने खेलों के बाद देश न लौटकर सरकार को लगभग पांच करोड़ श्रीलंकाई रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया।
एथलीट, मैनेजर और फोटोग्राफर नहीं लौटे देश

पुलिस निरीक्षक सुपुन विदानागे ने शुक्रवार को अदालत को बताया कि 2022 खेलों के लिए श्रीलंकाई दल में 116 एथलीट, 28 प्रशिक्षण अधिकारी, 11 चिकित्सा अधिकारी और मुक्केबाजी, कुश्ती, जूडो और वालीबाल के 23 अन्य खिलाड़ी शामिल थे। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नौ एथलीट, एक प्रबंधक और एक खेल फोटोग्राफर आयोजन के बाद देश नहीं लौटे। अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही उनके लिए इंटरपोल से रेड नोटिस जारी करने की मांग करेगा।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी ने श्रीलंकाई प्रधानमंत्री से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों की मजबूती पर हुई चर्चा
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138