search

यूपी के 4336 लाभार्थियों के यहां बनाए जाएंगे मुफ्त शौचालय, पहली किस्त में मिलेंगे इतने पैसे

deltin33 2025-10-18 23:08:38 views 857
  



जागरण संवाददाता, रामपुर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जनपद में 4,336 पात्र लाभार्थियों को व्यक्तिगत शौचालय बनवाए जाएंगे। इन सभी के खातों में छह-छह रुपये की धनराशि प्रथम किश्त के रुप में भेजी गई है। कुल 2.60 करोड़ रुपये शौचालय निर्माण को जारी किए गए हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पंचायती राज विभाग द्वारा व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को कुछ समय पूर्व आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। उसके बाद चयन को सत्यापन कराने के बाद सूची आगे भेज दी गई थी। इसी आधार पर चयनित लाभार्थियों को प्रोत्साहन राशि प्राप्त होने पर जिला मुख्यालय से उसका त्वरित भुगतान किया गया है।

जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण को गति देने के लिए यह कदम उठाया गया है। जिला पंचायतराज अधिकारी एनएल गंगवार ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले 4,336 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि का पहली किश्त के रूप में 2.60 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

प्रति शौचालय 12,000 रुपये की कुल अनुमन्य सहायता में से छह हजार रुपये की यह राशि लाभार्थियों को उनके शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए खातों में प्रदान की गई है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के इन परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की लेखाकार रूबी अलीम ने बताया कि शौचालय निर्माण से न केवल स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सुधार आने की उम्मीद है। शेष राशि दूसरी किश्त का भुगतान शौचालय निर्माण पूर्ण होने पर किया जाएगा।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521