deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

Diwali Kab Hai: दिवाली कब है? किसका चमकेगा भाग्य? ये है सही तिथि और शुभ मुहूर्त, छठ पूजा कब से शुरू?

Chikheang 2025-10-18 19:07:27 views 972

  

Dhanteras, Diwali, Chhath 2025 Date: इस साल कार्तिक मास में धनतेरस, दिवाली से सूर्यापासना महापर्व छठ पूजा तक भक्ति की अविरल धारा बह रही है।



संवाद सहयोगी, भागलपुर। Dhanteras 2025 Date, Diwali 2025 Date, Chhath 2025 Date वर्ष 2025 का कार्तिक मास धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना से लेकर सूर्योपासना का महापर्व छठ तक सौभाग्य और साधना का अनुपम संगम लेकर आ रहा है। पूरे पखवाड़े में हर दिन धनतेरस से दीपोत्सव और फिर छठ पर्व तक नए-नए दीप जलेंगे। ग्रह-नक्षत्र भी इस दौरान विशेष संयोग बना रहे हैं। शुभ मुहूर्त में धनतेरस की खरीदारी से लेकर दिवाली में लक्ष्मी-गणेश पूजन तक हर कार्य फलदाई होंगे। धनतेरस 2025 पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा, झाड़ू, कलश, बर्तन आदि खरीदना शुभ माना गया है। बूढ़ानाथ मंदिर से संबद्ध पंडित भुपेश मिश्रा के अनुसार धनतेरस, दिवाली और छठ व्रत के खास दिनों और शुभ मुहूर्त की स्थिति कुछ इस तरह होगी।   विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

धनतेरस 2025 : किसके लिए कौन-सा मुहूर्त रहेगा शुभ Dhanteras 2025

  • धनतेरस 2025 : 18 अक्टूबर (शनिवार) अति मंगलकारी
  • त्रयोदशी तिथि प्रवेश : दोपहर 1:32 बजे
  • धनतेरस की खरीदारी का शुभ समय : दोपहर 1:32 बजे से पूरी रात  


धनतेरस 2025 : कौन सी राशि वाले क्या खरीदें Dhanteras 2025 Date

  • सिंह, तुला और मीन राशि : सोना, हीरा
  • मेष, कर्क और धनु राशि : चांदी या चांदी के बर्तन
  • मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि : तांबा, भूमि, भवन, वाहन
  • वृषभ, कन्या और मकर राशि : लोहा, लकड़ी संबंधी वस्तुएं


दिवाली 2025 कब है? Diwali 2025Date

  • छोटी दिवाली : 19 अक्टूबर (रविवार)
  • दिवाली : 20 अक्टूबर (सोमवार)  
  • शुभ मुहूर्त : गणेश-लक्ष्मी पूजा का शुभ समय पूरे दिन-रात, रात्रि में काली पूजा (Diwali Kab Hai)


छठ पूजा 2025 : सूर्योपासना का महापर्व, छठ कब है Chhath 2025 Date

  • 25 अक्टूबर : नहाय-खाय (शनिवार)      
  • 26 अक्टूबर : खरना (रविवार)      
  • 27 अक्टूबर : अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य (सोमवार) शाम 05:10 से 05:58 बजे
  • 28 अक्टूबर : प्रातःकालीन सूर्य को अर्घ्य (मंगलवार) सुबह 05:33 से 06:30 बजे


अक्टूबर-नवंबर 2025 के प्रमुख त्योहार

  • अक्षय नवमी : 30 अक्टूबर (गुरुवार): आंवला वृक्ष पूजन  
  • देवोत्थान एकादशी : 01 नवम्बर (शनिवार)
  • तुलसी विवाह : 02 नवम्बर (रविवार)
  • कार्तिक पूर्णिमा : 05 नवंबर (बुधवार) गंगा स्नान
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

710K

Credits

Forum Veteran

Credits
70742
Random