deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

रणजी का रण: चौथे दिन उत्तर प्रदेश ने संभलकर खेलना शुरू किया, रिंकू शतक की ओर बढ़े

LHC0088 2025-10-18 15:07:00 views 617

  



जागरण संवाददाता, कानपुर। ग्रीन पार्क रणजी मुकाबले में चौथे दिन के मुकाबले की शुरुआत हो गई है। आंध्र प्रदेश के 470 रनों के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक उप्र 111 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 294 रन बना चुकी है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

पहली पारी के आधार उप्र अभी भी 176 रन पीछे था। शनिवार को पिच पर रिंकू और विप्रराज ने उप्र की पारी को आगे बढ़ाया है। चौथे दिन के पहले सत्र में उप्र ने 301 रन बना लिए हैं। उप्र अभी आंध्र प्रदेश से 169 रन पीछे चल रहा है। रिंकू सिंह 85 और विप्रराज 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले शुक्रवार को एक विकेट के नुकसान पर 73 रन से आगे खेलते हुए माधव कौशिक और उपकप्तान आर्यन जुयाल ने उप्र की पारी को आगे बढ़ाया। उप्र का दूसरा विकेट माधव कौशिक (54) के रूप में गिरा। माधव आंध्र प्रदेश के कप्तान आफ स्पिनर रिक्की भुई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

रिक्की ने 62वें ओवर में माधव के बाद उप्र के कप्तान करन शर्मा को भी बोल्ड कर उप्र की पारी को संकट में डाल दिया। कप्तान के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर अर्धशतक लगा चुके उप कप्तान आर्यन जुयाल (66) पर पृथ्वी का शिकार हुए। उप्र के कप्तान और उप कप्तान के आउट होने के बाद एक छोर पर रिंकू सिंह ने डटकर खेलते हुए प्रियम गर्ग (18) और आराध्य यादव (17) के साथ छोटी-छोटी साझेदारी की।

संकट के समय आंध्र प्रदेश के सामने प्रियम का बल्ला भी नहीं चला और वे पिछले सीजन तक उप्र के सबसे मुख्य स्पिनर रहे सौरभ कुमार का शिकार हुए। जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज आराध्य पृथ्वी की गेंद पर अभिषेक रेड्डी को कैच दे बैठे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक रिंकू (82) और विप्रराज (28) पर नाबाद हैं। आंध्र प्रदेश की ओर से कप्तान रिक्की भुई और पृथ्वी राज ने दो-दो तथा केवी शशिकांत और सौरभ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
रिंकू बने संकटमोचक

तीसरे दिन मैच के दूसरे सत्र में महज 10 ओवर के अंतराल में उप्र के माधव कौशिक, करन शर्मा, आर्यन जुयाल, प्रियम गर्ग के आउट हो जाने पर उप्र की पारी संकट को रिंकू सिंह ने संभाला। रिंकू ने 129 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 82 रनों की शानदार पारी खेली। रिंकू ने आर्यन (66) के बाद विप्रराज (28) के साथ छोटी मगर अहम साझेदारी की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
65723