search

अमरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार की संपत्ति में इजाफा, कटोरिया से भाजपा प्रत्याशी 25 लाख की संपत्ति के मालिक

deltin33 2025-10-18 13:13:10 views 1263
  

अमरपुर से कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह



संवाद सूत्र,बांका। अमरपुर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। पिछले पांच साल में उनकी नगदी सहित चल और अचल संपत्ति बढ़ी है।  

2020 के विधानसभा चुनाव में दाखिल चुनावी हलफनामा के अनुसार जितेंद्र सिंह और उनकी पत्नी के पास 25-25 हजार रुपए नगदी था। पर अभी जितेंद्र सिंह के पास 49 हजार और पत्नी के पास 42 हजार नगदी है।  

चल संपत्ति की अगर बात की जाए तो 2020 में जितेंद्र सिंह के पास 52 लाख 81 हजार रुपए का था, जो बढ़कर अब 82 लाख 18 हजार रुपए का हो गया है। जबकि उनकी पत्नी के पास सात लाख 38 हजार रुपए का अचल संपत्ति था, जो बढ़कर 25 लाख 77 हजार रुपए का हो गया है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जितेंद्र सिंह पर 26 लाख का कर्ज था, जिसे वे अब चुकता कर चुके हैं। कृषि योग्य भूमि सहित अन्य स्थायी संपत्ति की बात की जाए तो जितेंद्र सिंह के पास 80 लाख की है, जबकि उनकी पत्नी के नाप पर 70 लाख की है।
25 लाख की संपत्ति के मालिक हैं भाजपा उम्मीदवार पुरनलाल टुडू

कटोरिया विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार पुरनलाल टुडू ने शुक्रवार को नामांकन किया। चुनावी हलफनामे के अनुसार पुरनलाल टुडू के पास 42 हजार और उनकी पत्नी पूजा मुर्मू के पास 40 हजार नगदी है।  

पुरनलाल टुडू के पास एक कार है, जिसकी कीमत करीब पांच लाख के आसपास है। कुल अस्थायी संपत्ति पांच लाख 52 हजार की है, जबकि पत्नी के पास 24 हजार रुपए की है।  

स्थायी संपत्ति की बात की जाए तो पुरनलाल के पास करीब 20 लाख रुपए की है। जिसमें कृषि योग्य भूमि और आवासीय भमि शामिल है। जबकि उनकी पत्नी के नाम पर कोई जमीन या फ्लैट नहीं है। इसके साथ-साथ पुरनलाल टुडू और उनकी पत्नी पर किसी तरह का ऋण भी नहीं है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521