search

Bihar Elections: कुछ नेताओं ने सुभासपा को किया नजरअंदाज, ओपी राजभर ने बिहार भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

cy520520 2025-10-18 05:42:57 views 1275
  



राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष व प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा है कि बिहार भाजपा के कुछ प्रमुख नेताओं ने व्यक्तिगत स्वार्थ में बिहार चुनाव में पार्टी को नजरअंदाज किया।

उन नेताओं का यह व्यवहार गठबंधन धर्म के खिलाफ है। बिहार की जनता के साथ अन्याय भी है। सुभासपा बिहार में जनसंपर्क जारी रखेगी और जनता के बीच जाकर सामाजिक न्याय की आवाज उठाती रहेगी।

शुक्रवार को पुरनिया चौराहा स्थित लोहिया भवन में आयोजित सुभासपा की प्रदेश स्तरीय संगठन समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए राजभर ने पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि अभी तक मैं अस्वस्थ था, स्वस्थ होते ही आप लोगों के बीच आया हूं। बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी लगातार प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में जनसभाओं, रैलियों, संगठन विस्तार और जनता के बीच जनसंपर्क के माध्यम से पार्टी ने मजबूत जनाधार तैयार किया है। सुभासपा का यह मानना था कि बिहार में भी एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर एक मजबूत, स्थिर और सर्वसमावेशी सरकार बनाई जाए।

एनडीए यदि सुभासपा के संगठन, कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता में उनकी पकड़ का उपयोग करती तो इसका लाभ बिहार चुनाव में मिलता।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सुभासपा संगठन को बूथ स्तर तक विस्तार देने का संकल्प लेने का आह्वान पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से किया। उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर ने जिन सिद्धांतों को लेकर लड़ाई शुरू की है, उसमें वह सफल होंगे। जो इनकी जुबान है वही मेरी जुबान है।

उन्होंने पंचायत चुनाव में पूरी मजबूती से ताकत दिखाने की बात कही। कहा कि पंचायत चुनाव में भारी जीत वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत की तैयारी होगी। हम लोग तीसरी बार राज्य में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अरूण राजभर ने किया।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737