Chamoli Disaster: मोक्ष गदेरे में मिला बुजुर्ग की डेडबॉडी, लापता सभी नौ लोगों के शव बरामद

Chikheang 2025-9-26 03:06:34 views 1266
  चमोली नंदानगर आपदा में लापता सभी नौ शव बरामद। जागरण





संवाद सहयोगी, जागरण, गोपेश्वर। तहसील नंदानगर घाट क्षेत्र में आपदा से प्रभावित गांवों में प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा लगातार चलाया गया सर्च अभियान अब पूरा हो गया है। गुरुवार को लापता अंतिम व्यक्ति गुमान सिंह (75) का शव बरामद हो गया। लापता सभी नौ लोगों के शव बरामद होने के बाद सर्च अभियान में जुटी टीमें लौट गई हैं। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

नंदानगर के विनसर की पहाड़ियों 17 सितंबर की रात को बादल फटने से हुई तबाही में कुंतरी लगा फाली, कुंतरी सरपाणी व धुर्मा गांव में 10 लोग लापता हो गए थे। इसमें कुंतरी लगा फाली में एक व्यक्ति को मलबे से 16 घंटे बाद सकुशल बचा लिया गया था, जबकि कुंतरी लगा फाली, सरपाणी से सात लोगों के शव बरामद हो गए थे।



धुर्मा गांव से लापता चचेरे ससुर व बहू की खोजबीन में टीम जुटी हुई थी। इसमें से बहू ममता देवी का शव नंदाकिनी नदी से मंगलवार को मिल गया था। टीम ने गुरुवार को लापता बुजुर्ग गुमान सिंह की खोजबीन में धुर्मा गांव से नीचे मोक्ष गदेर में सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा नंदप्रयाग से सेरा तक नंदाकिनी नदी के किनारे भी सर्च अभियान चलाया। crispy corn recipe, crispy fried corn, crispy corn kernels, corn recipes, corn recipes indian, crispy corn, crunchy corn,crispy fried corn recipe, Indian crispy corn , restaurant style crispy corn , chatpata crispy corn snack ,

नंदानगर के नायब तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि बुजुर्ग का शव गांव से आधा किमी नीचे मोक्ष गदेरे में मिला। पहले टीम घरों के आसपास ही मलबा हटा रही थी। सर्च टीम ने लापता सभी लोगों की खोज पूरी कर ली है। टीमें मौके से लौट रही हैं।



प्रभारी जिलाधिकारी डा. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस एवं ग्रामीणों के सहयोग से लगातार चलाए गए सर्च अभियान में सभी संभव प्रयास किए गए और प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक राहत एवं आवश्यक सहयोग पहुंचाने के लिए पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य किया। राहत कार्य अभी भी जारी है।

अभियान में एनडीआरएफ बटालियन की टीम का नेतृत्व निरीक्षक जीडी राजवर्धन सिंह और अन्य 32 रेस्क्यूअर तथा दो डाग स्क्वाड के साथ लगातार सातवें दिन मोक्ष गदेरे किनारे सर्च अभियान चला अंतिम लापता व्यक्ति गुमान सिंह के शव को खोज निकाला।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

410K

Threads

0

Posts

1410K

Credits

Forum Veteran

Credits
142684

Get jili slot free 100 online Gambling and more profitable chanced casino at www.deltin51.com