search

दीपों से जगमग होगी कान्हा की नगरी, मथुरा में आज से शुरू होंगे पांच दिवसीय त्योहार

deltin33 2025-10-17 21:38:40 views 1137
  



जागरण संवाददाता, मथुरा। दीपावली के पांच दिवसीय त्योहारों की शृंखला शनिवार से शुरू हो रही है। कान्हा की नगरी दीपों से जगमग होगा। गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर को होगी। दीपावली को लेकर हर्ष और उल्लास है।बाजार सज गए हैं। घरों को सजाया जा रहा है। लक्ष्मीजी के पूजन के लिए सफाई की जा रही है। लक्ष्मीजी भी भक्तों पर कृपा की वर्षा करेंगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

ब्रज में हर त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली का पर्व पर दीप जलाए जाते हैं। झालरों से घरों को जगमग किया जाता है। सभी लक्ष्मी की कृपा पाने को पूजन करते हैं। घर से लेकर बाजार तक उत्साह है। लोग पूजन और घरों को सजाने के लिए खरीदारी कर रहे हैं।
आपस में मिलेंगी मंगल, सूर्य और बुध

ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग ने बताया कि अमावस्या तिथि सोमवार को दोपहर बाद 3. 45 बजे से शुरू होगी और 21 अक्टूबर मंगलवार को शाम 5.55 बजे तक रहेगी। इसलिए इस दीपावली का पर्व 20 अक्टूबर ही मनाया जाएगा। दीपावली के दिन तीन ग्रहों का संयोग है। मंगल, सूर्य और बुध सभी आपस में मिलेंगे। इसका संयुक्त प्रभाव सभी राशि के लोगों के लिए शुभफल देने वाला माना जा रहा है। कार्तिक अमावस्या को दीपावली पूजन स्थिर लग्न में करने का विधान है। अधिकतर लोग स्थिर लग्न में ही महालक्ष्मी का पूजन करते हैं।

धनतेरस का पर्व जनमानस में 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा। छाेटी दीपावली 19 अक्टूर को मनाई जाएगी। परंतु उदयातिथि से पुष्टिमार्ग मंदिर देवालयों में धन तेरस पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इसी दिन शाम धन्वंतरी जयंती भी मनाई जाएगी। पुष्टीमार्ग मंदिरों में छोटी और बड़ी दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 20 अक्टूबर को शाम श्री लक्ष्मी पूजन किया जाएगा।

पुष्टि मार्ग मंदिर में कान जगाई कार्यक्रम होते हैं । जिसमें गाय माता के कान में गोवर्धन पूजन करने का निमंत्रण दिया जाता है। इसलिए 21 अक्टूबर को सुबह पुष्टि मार्ग में गोवर्धन पूजा ओर अन्नकूट पर्व मनाया जाएगा। अन्य स्थानों पर अमावस्या होने के कारण प्रतिपदा में 22 अक्टूबर को अन्नकूट गोवर्धन पूजा होगी। 23 अक्टूबर को भाई दौज का पर्व होगा। दीपावली को लेकर घर, मंदिरों में तैयारियां चल रही हैं।
द्वारकाधीश मंदिर में 21 को होगी गोवर्धन पूजा

द्वारकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि द्वारकाधीश मंदिर में दीपावली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। 21 अक्टूबर को को गोवर्धन पूजा व अन्नकूट के दर्शन होंगे। 20 अक्टूबर को लक्ष्मी, गणेश पूजन शयन के दर्शन से पूर्व व कान जगाई का कार्यक्रम होगा। 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे गोवर्धन पूजा होगी। शाम चार बजे से शाम 7.30 बजे तक अन्नकूट के दर्शन होंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4610K

Credits

administrator

Credits
467521