search

‘विकसित यूपी @2047 मिशन’ का रोडमैप खींचने आगे आए 59,236 काशीवासी

Chikheang 2025-10-17 19:08:07 views 1270
  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @2047 अभियान को लेकर पोर्टल पर बनारस से 59,236 लोगों ने फिलहाल सुझाव दिए हैं। हालांकि लक्ष्य को देखते हुए यह रफ्तार धीमी है। जनपद के नोडल अधिकारी डा. राजशेखर ने इसकी शुरूआत के दौरान बनारस से बीस लाख लोगों से सुझाव की अपेक्षा की थी। यह अभियान 31 अक्टूबर तक चलना है।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली बाद इसमें तेजी आने की उम्मीद है। आजादी के 100 वर्ष बाद 2047 में हम अपने शहर, प्रदेश व देश को जैसा देखना चाहते हैं, उस दिशा में सुझाव दे सकते हैं। इस दिशा में सभी के सामूहिक प्रयास होंगे तो सरकार इन सुझावों को शामिल कर विकसित भारत की परिकल्पना में रंग भरेगी। इसमें नवाचारों को भी शामिल किया जाएगा।  

जनपदवासी अपने सुझाव स्कैनर, पोर्टल samarthuttarpradesh.up.gov.in के माध्यम से दे सकते हैं। व्यापक इसका प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों के अलावा प्रमुख स्थानों पर विकसित प्रदेश पर जोर, यूपी मांगे मोर स्लोगन के साथ योगी व मोदी के चित्र के साथ स्कैनर लगे हुए हैंं। वेबसाइट का जिक्र करते हुए यहां तक लिखा गया है कि आप इस पर लिखकर या बोल कर भी अपना सुझाव दे सकते हैं।  

स्कैनर द्वारा स्कैन कर भाषा का चयन कर अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी के माध्यम से अपने विचार साझा किया जा सकता है। कई महत्वपूर्ण आए अब तक सुझाव -कृषि के क्षेत्र में महिलाओं को कम ब्याज पर लोन देने की पहल, क्लास में स्किल डेवलपमेंट अनिवार्य विषय के रूप में शामिल हो। काशी में बने नया औद्योगिक क्षेत्र, विद्युत आपूर्ति की पर्याप्त व्यवस्था की दिशा में कार्य हो।  

श्रमिक कानूनों, जेम पोर्टल के सरलीकरण किया जाए। औद्योगिक जमीन फ्री होल्ड हो। प्लेटेड फैक्ट्री बनाने की दिशा में कार्य हो। पीएम सूर्य घर योजना की तर्ज पर उद्योगों को भी सब्सिडी मिले। पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ की व्यवस्था हो। टैक्स समेत अन्य एनओसी के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम बने।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953