search

यूपी में अचानक क्यों हटवाए गए 761 साइन बोर्ड-142 पोस्टर और 117 होर्डिंग? इन सात जिलों में चला अभियान

Chikheang 2025-9-25 18:04:48 views 1279
  जातिसूचक शब्द लिखे 761 साइन बोर्ड, 142 पोस्टर और 117 होर्डिंग हटवाए गए





जागरण संवाददाता, मेरठ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद शासन ने प्रदेश के 75 जनपदों में अभियान चलाकर जातिसूचक शब्द लिखे बोर्ड, पोस्टर और होर्डिंग उतराए। इसी क्रम में जोन के सात जनपदों में अभियान चलाकर 761 साइन बोर्ड, 142 पोस्टर और 117 होर्डिंग हटवाए गए। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सबसे ज्यादा जातिगत बोर्ड सहारनपुर से 497 हटाए गए हैं, जबकि बागपत से एक भी बोर्ड पुलिस उतरवा नहीं पाई। पोस्टर और होर्डिंग उतरवाने में भी बागपत सबसे फिसड्डी साबित हुआ। आठ होर्डिंग और 15 पोस्टर हटवाए है।



मेरठ में पुलिस ने 22 साइन बोर्ड, 24 पोस्टर और 32 होर्डिंग उतरवाए है। रिकार्ड से सामने आया कि मेरठ रेंज से ज्यादा सहारनपुर रेंज में जातिगत बोर्ड, पोस्टर और होर्डिंग उतरवाने में बड़ी कार्रवाई हुई है।



उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर दिया कि अब पुलिस एफआइआर, सार्वजनिक अभिलेखों, सार्वजनिक स्थानों पर लगे साइन बोर्ड, होर्डिंग, पोस्टर और मोटर वाहन से जातिगत संदर्भ नहीं लिख सकेंगे। जिन पर लिखा हुआ हैं, वहां से पुलिस को हटाने के आदेश दिए हैं।Donald Trump, Melania Trump, United Nations Headquarters, UN escalator, political conspiracy, social media discussion, White House, teleprompter, Donald Trump, UN Headquarters



इसी क्रम में शासन के आदेश पर पुलिस और प्रशासन ने जोन के मेरठ, बुलदंशहर, बागपत, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जनपद में अभियान चलाकर शहर और देहात क्षेत्रों में जाति सूचक शब्द लिखे साइन बोर्ड, पोस्टर और होर्डिंग हटवाए।

पुलिस ने लाउडस्पीकर से ऐलान भी कराया कि सार्वजनिक स्थानों से ऐसे बोर्ड हटा लिए जाएं। एडीजी भानू भास्कर ने बताया कि किसी भी वाहन पर जातिगत टिप्पणी और स्लोगन न लिखा जाए। सार्वजनिक स्थानों पर जातिगत साइड बोर्ड भी नहीं लगने चाहिए।



सभी कप्तान अपने-अपने जनपद में लगे बोर्ड उतरवाएं। इंटरनेट मीडिया पर जातिगत टिप्पणी करने वाली 2220 आइडी चिह्नित की गई हैं। आइडी चलाने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि मुकदमे में उन्हें आरोपित बनाया जा सके। मुकदमों की एफआइआर में भी जातिगत शब्द का प्रयोग नहीं किया जाएगा।


हटाए गए जातिगत बोर्ड के आंकड़े



    जनपद होर्डिंग पोस्टर साइन बोर्ड
   
   
   मेरठ
   32
   24
   22
   
   
   बुलंदशहर
   18
   35
   138
   
   
   बागपत
   8
   15
   0
   
   
   हापुड़
   26
   17
   36
   
   
   सहारनपुर
   3
   14
   497
   
   
   मु.नगर
   14
   22
   19
   
   
   शामली
   16
   15
   49
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
157953