search

ट्रैक्टर ने छह वर्षीय बालक को रौंदा, मौके पर ही मौत, मासूम सामान लेने जा रहा था दुकान, प्रयागराज के बहरिया में हादसा

cy520520 2025-10-17 18:07:36 views 1182
  

प्रयागराज के बहरिया में दर्दनाक सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई।



जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के बहरिया में दिल को दहलाने वाली घटना हुई। सड़क हादसे में एक मासूम की जान चली गई। घटना शुक्रवार सुबह हुई। परिवार के सदस्य अचानक इस हादसे से सदमें में आ गए हैं। उनकी करुण क्रंदन से गांव के लोग भी गमगीन हैं।  विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
बहरिया के गोपालपुर सारीभट्टी की घटना

बहरिया के गोपालपुर सारीभट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ मुलायम यादव का छह वर्षीय पुत्र आदित्य सामान लेने दुकान जा रहा था। घर से कुछ दूर आगे तीव्र गति से आए ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मृतक के पिता ने गांव के ही स्वामी नाथ सरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
घर के पास दुकान पर सामान लेने जा रहा था बालक

गोपालपुर सारीभट्टी गांव निवासी दिलीप कुमार उर्फ मुलायम यादव का पुत्र आदित्य शुक्रवार सुबह करीब सात बजे घर से सामान लेने के लिए कुछ दूर स्थित दुकान के लिए निकला। अभी वह अपने घर से कुछ ही दूर आगे बढ़ा होगा कि पीछे से तीव्र गति से आए ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया।
फरार चालक के खिलाफ मुकदमा, शीघ्र होगी गिरफ्तारी

हादसे के बाद आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। इसी बीच जानकारी होने पर आदित्य के घरवाले भी आ गए और उसे समीप के अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर बहरिया पुलिस गांव पहुंची। मृतक के स्वजन से बातचीत की और फिर तहरीर लेकर स्वामी नाथ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।

यह भी पढ़ें- रेलवे सुरक्षा: आरपीएफ ने ग्रामीणों को बनाया \“रेल सुरक्षा सिपाही\“
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737